BHARAT JODO YATRA: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व रो प्रमुख ए एस दुलत, फारूक अब्दुल्ला

3 January, 2023, 5:27 pm


कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा" मंगलवार से गाजियाबाद से शुरू हुई। इस दौरान रो के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत इस यात्रा में शामिल हुए। दिल्ली के लाल किले से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत के अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी इस यात्रा में शामिल हुए।

 

9 दिन के ब्रेक के बाद फिर शुरू हुई यात्रा

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म ने पूर्व रॉ चीफ को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। जैसा कि आप जानते हैं रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पिछले साल दिसंबर में राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। अभिनेता और मक्कल नीधी मैयम के प्रमुख कमल हासन ने 24 दिसंबर को दिल्ली में हुए मार्च में भाग लिया था। बॉलीवुड से स्वरा भास्कर और पूजा भट्ट के अलावा कई फिल्मी सितारे भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चले थे। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई।

लोकप्रिय