सभ्याचार और पंजाबियत का पहरेदार रेडियो रंग एफ.एम

चंडीगढ़, 15 मई। कुछ समय पहले से शुरू हुआ रेडियो रंग एफ .एम. एक व्यापारिक रेडियो न होकर एक साहित्यक रेडियो बन गया है और सभ्याचार और पंजाबियत का पहरेदार भी।इसमें रेडियो एप और लाइव (रेडियो पेज़ पर) अलग-अलग सामाजिक और नैतिक विषयों पर शिक्षाप्रद प्रोग्राम आते हैं। खबरें और खबरों का विश्लेषण विचार-चर्चा, पुराना और नया गीत-संगीत, जानकारी भरपूर और मनोरंजक इंटरव्यू जिनमें फिल्में और गायक हस्तियों से बिना भी आज की कोरोना बीमारी और मौसम के मुताबिक अन्य बीमारियों से संबंधित डाक्टरों के द्वारा जानकारी दी जाती है और साप्ताहिक कवि दरबार, मुशायरे, नयी कलमें और आवाजें, पंजाब भर के अख्खरकारों और चित्रकारों पर भी खास प्रोग्राम करवाए गए और करवाये जाते रहेंगे। यह रेडियो हर कलाकार को आगे लाने की कोशिश कर रहा है जो सराहनीय है।
स. राहुल सिंह संधू (मैनेजिंग डायरैक्टर) ने एक नयी जानकारी साझा करते हुये बताया कि जैसे हमारा रंग ऐफ.ऐम. रेडियो वायदे केे मुताबिक सप्ताह में से दो दिन के लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए बहुत उच्च् वर्ग प्रोग्राम पेश करता है।अब इस कोरोना काल करके हुए लाकडाऊन के कारण घर बैठे बच्चों और व्यस्कों के लिए मोहाली के निवासी और समाज सेवी स. दविन्दर सिंह जुगनी (स्टेट ऐवार्डी) के पुत्र अश्मित सिंह (भंगड़ा इंस्ट्रक्टर) जोकि गिन्नज बुक रिकार्ड में भी भंगड़ा सिखा चुके हैं और विदेशों में भी धमाल मचा चुके ने, की विनम्र कोशिश के द्वारा रेडियो रंग ऐफ.ऐम. अपने पेज़ पर लाइव भंगड़ा क्लासिसेज़ देगा, जोकि जुगनी भंगड़ा अकैडमी के मालिक हैं।
यह कोशिशों इसलिये की जा रही हैं कि बच्चों की सेहत भी सही रहे और वे बोरियत भी दूर रहें।
लोग रेडियो रंग ऐफ.ऐम. के आधिकारिक नंबर 98143 -36554 पर काल करके रेडियो प्रोग्रामों संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। फेसबुक पेज़ रंग ऐफ.ऐम. पेज पर लायक करके आप हर वीडियो देख सुन सकते हैं। रंग ऐफ.ऐम. एप डाउनलोड करने के लिए एनरायड और ऐप्पल ऐप से रंग ऐफ.ऐम. (Rangfm) की ऐप डाउनलोड कर सकते हो।