डॉक्टर्स की मुख्य मांग वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कि सीधी भर्ती को रोकने की मांग की

20 December, 2022, 11:25 pm

चंडीगढ़, 20/12/2022
 हरियाणा ई.एस.आई. डॉक्टर्स संगठन का दल  श्रम मंत्री श्री अनूप धानक से सोमवार को चडीगढ़ में मिला ! डॉक्टर्स की मुख्य मांग वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कि सीधी भर्ती को रोकने के लिए मंत्री जी को ज्ञापन दिया। डॉक्टर्स ने बताया की ई. एस. आई विभाग २००७ में सावस्थ विभाग से अलग हुआ था, तब से अब तक इस पर सावस्थे विभाग के नियम ही लागू होते है। जैसा की सवस्थे विभाग में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की लग भग ५०० से अधिक स्वीकृत पद है उसी प्रकार  से ई. एस. आई विभाग में ५० स्वीकृत पद है।

क्या है नियम?


डॉक्टर्स ने बताया की सावस्थ्य विभाग मैं पिछली भरती २०१५ में निकली थी उस दौरान स्वास्थ्य विभाग के विरोध के कारण एवम सावस्थे मंत्री के लिखित आस वासन के कारण एचपीएससी द्वारा भरती वापिस ले ली गई थी।
इसके विपरित ई. एस. ई विभाग मैं कम पद स्वीकृत होते हुए भी २०१४ में और अब २०२२ में फिर से वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी की सीधी भर्ती के विज्ञापन निकाला गए है, ई. एस. आई डॉक्टर्स इसका पुर जोर विरोध करते है
 क्या है नुकसान सीधी भर्ती के?


हरियाणा सरकार द्वारा निकाली गई वरिष्ठ चिकत्सा अधिकारी की भरती मैं योग्यता M.D एवम DIPLOMA रखी गई है, हरियाणा सरकार एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर को बनाने में लग भग एक करोड़ रुपए के आस पास का खर्च करती है, परंतु अब निकाली गई भरती के हिसाब से अब स्पेशलिस्ट डॉक्टर से प्रशासनिक कार्य करवाया जायेगा इस परकार से स्पेशलिस्ट डॉक्टर की पढ़ाई पर किया हुआ खर्च व्यर्थ जाये

क्या होना चाहिए रास्ता?

 हरियाणा सरकार को ,जैसा कि स्वास्थ्य विभाग में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के लिए अलग पॉलिसी बनी है  और उसके बाद से वह सीधी भर्ती बंद है वैसे ही ए एस आई विभाग में भी हो रही सीधी भर्ती के विज्ञानपन को वापस लिया जाए! इसके अलावा जो फील्ड में डॉक्टर हैं जिन सेवा का अनुभव है ! उनको ही पदोनाति करके ही वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी बनाया जाए, ताकी सरकार नौकरी में डॉक्टर्स का रूचि बनाया जाए!