पहलगाम से गूंजा अखंड भारत का संदेश, कश्मीर ने दिखाया भाईचारे का नया चेहरा

17 August, 2025, 6:56 pm

 

श्रीनगर | 17 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहलगाम की वादियाँ तिरंगे की गूंज से भर उठीं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पहल पर निकाली गई तिरंगा एवं सद्भाव यात्रा ने यह संदेश दिया कि कश्मीर की पहचान आतंकवाद नहीं, बल्कि शांति, सद्भाव और विकास है।

यात्रा में शामिल स्थानीय लोग और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए “हर घर तिरंगा, हर दिल हिंदुस्तान” के नारे लगाते नज़र आए। यात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और राष्ट्रीय एकजुटता की झलक साफ दिखी।

यात्रा के समापन पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला कार्यकर्ताओं और बच्चियों ने लाथपुरा स्थित 185 CRPF कैंप में जवानों की कलाइयों पर राखी बाँधकर भाईचारे का पैगाम दिया। भावुक हुए सैनिकों ने कहा कि यह उनके लिए परिवार के बीच मनाए गए रक्षा बंधन से कम नहीं है।

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा – “कश्मीर भारत का मुकुट है और रहेगा। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) भी एक दिन तिरंगे की छत्रछाया में लौटेगा।”
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक मोहम्मद अफजल ने इसे कश्मीर की आत्मा और हिंदुस्तान की धड़कन को जोड़ने वाली यात्रा बताया।

इस आयोजन में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने इस संदेश को और मजबूत किया कि कश्मीर बदल रहा है और अब शांति, विकास व भाईचारे के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।