मध्य प्रदेश पर्यटन को ‘आउटलुक ट्रैवलर अवॉर्ड’ में स्वर्ण सम्मान

नई दिल्ली ,24 नवंबर। पर्यटन क्षेत्र में प्रतिष्ठित Outlook Traveller Awards की घोषणा इस वर्ष मध्य प्रदेश पर्यटन के लिए एक बड़ी उपलब्धि लेकर आई। मध्य प्रदेश पर्यटन को “Best Nature & Wildlife Conservation (Gold Award)” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन राज्यों और संस्थानों को दिया जाता है जो सतत पर्यटन, नवाचार, संरक्षण और उत्कृष्ट विज़िटर अनुभव में राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल पेश करते हैं।
सतपुड़ा नेशनल पार्क बना मॉडल:वैज्ञानिक संरक्षण और समुदाय की भागीदारी की जीत
इस सम्मान में खास भूमिका सतपुड़ा नेशनल पार्क की रही, जिसे भारत में वैज्ञानिक वन्यजीव संरक्षण और कम-घनत्व, इको–फ्रेंडली टूरिज़म मॉडल के लिए जाना जाता है।सुरक्षित जंगलों और बढ़ती जैव-विविधता,स्थानीय समुदायों का संरक्षण अभियानों में सक्रिय योगदान,जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावाइन तत्वों ने सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई है।
मध्य प्रदेश टूरिज्म की इस पहल ने न केवल वन्यजीव संरक्षण के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है, बल्कि देश भर में जिम्मेदार पर्यटन की नई दिशा भी दिखाई है।
राजस्थान–मध्य प्रदेश के बीच पर्यटन जोड़ मजबूत
इस पुरस्कार के बाद राजस्थान और विशेषकर जयपुर से मध्य प्रदेश के बीच पर्यटन सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है।जयपुर से भोपाल, इंदौर, पचमढ़ी और सतपुड़ा रेंज तक उत्तम सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध है। यह पर्यटकों को रेगिस्तान, किलों और विरासत से आगे बढ़कर घने जंगलों, पहाड़ों और वन्यजीवों की एक नया अनुभव प्रदान करता है।
राजस्थान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन को
मध्य प्रदेश के प्राकृतिक और वन्य अनुभवों काबेहतरीन संयोजन माना जा रहा है।पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों राज्यों की यह साझेदारी न केवल घरेलू पर्यटकों के लिए नए विकल्प खोलेगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी आकर्षक द्विस्तरीय यात्रा मॉडल तैयार करेगी—“Heritage of Rajasthan + Wildlife of Madhya Pradesh”।
मप्र पर्यटन के लिए राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का पल
Outlook Traveller Awards को देश में पर्यटन उत्कृष्टता की नेशनल बेंचमार्क माना जाता है। मध्य प्रदेश के लिए यह उपलब्धि न केवल राज्य की नीतियों की सफलता है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सतत पर्यटन ही भविष्य का रास्ता है।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने कहा कि यह सम्मान राज्य की पारिस्थितिक संपदा, समुदाय की भागीदारी और जिम्मेदार पर्यटन मॉडल की मान्यता है।




