हिंडाल्को और KADA की साझेदारी से कुप्पम में मल्टी-स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ
.jpg)
आंध्र प्रदेश, 31 जनवरी 2026:
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (KADA) के सहयोग से आंध्र प्रदेश के कुप्पम स्थित अपने संयंत्र में एक अत्याधुनिक मल्टी-स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की है। यह पहल युवाओं के कौशल विकास, समावेशी विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
इस सेंटर का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किया। इस अवसर पर हिंडाल्को के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर समिक बसु, हेड–डाउनस्ट्रीम कोपल अग्रवाल सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कुप्पम मल्टी-स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से हर साल 500 से अधिक युवाओं को उद्योग-संगत और प्लेसमेंट-लिंक्ड प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल स्वर्ण कुप्पम विज़न 2029के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रभावी सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के रूप में विकसित की गई है।
उद्घाटन के दौरान समिक बसु ने कहा कि हिंडाल्को के लिए स्किलिंग सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। यह सेंटर Eon Reality (USA) के सहयोग से एआई-सक्षम, इमर्सिव लर्निंग तकनीक का उपयोग करेगा, जिससे युवाओं को उनकी स्थानीय भाषा में विश्व-स्तरीय व्यावसायिक प्रशिक्षण मिल सकेगा। उद्योग से जुड़े, रोजगार-केंद्रित कार्यक्रमों के जरिए क्षेत्र के लिए भविष्य-तैयार कार्यबल तैयार किया जाएगा।
करीब 22,500 वर्ग फुट में फैली इस आधुनिक सुविधा में स्मार्ट क्लासरूम, विषय-विशेष प्रैक्टिकल लैब्स, डिजिटल लर्निंग लैब और करियर गाइडेंस इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। अगले तीन वर्षों में यहां से 875 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण और करीब 600 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, यह पहल अप्रत्यक्ष रूप से 5,000 से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचाएगी और 20,000 से ज्यादा समुदाय सदस्यों को जागरूकता एवं स्किलिंग गतिविधियों से जोड़ेगी।
इस सेंटर की एक बड़ी विशेषता इसका एआई-आधारित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो सामान्य स्मार्टफोन पर भी उपलब्ध है और शिक्षार्थियों को लाइफटाइम एक्सेस प्रदान करता है। पाठ्यक्रम तेलुगु, गुजराती और ओड़िया जैसी स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे, जिससे समावेशिता सुनिश्चित हो सके। इस मॉडल को आगे चलकर गुजरात और ओडिशा में हिंडाल्को समर्थित अन्य केंद्रों में भी लागू किया जाएगा।
यह पहल फिलिप्स लर्निंग, मैक्स हेल्थकेयर, स्किलसोनिक्स, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग, फ्रोनियस, सीबेरी और नैसकॉम जैसे प्रमुख उद्योग भागीदारों के सहयोग से संचालित होगी। एआई, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसे चुनिंदा कोर्सेस के लिए नैसकॉम सर्टिफिकेशन भी दिया जाएगा।
कुप्पम सेंटर, हिंडाल्को की यूथ एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट इनिशिएटिव का हिस्सा है, जिसके तहत अब तक देशभर में 12,000 से अधिक युवाओं को स्थायी आजीविका के अवसर मिल चुके हैं। संबलपुर, दहेज और रायगढ़ जैसे केंद्र इस पहल के सफल उदाहरण बनकर उभरे हैं।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के बारे में:
हिंडाल्को, आदित्य बिरला समूह की धातु क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है। 29 अरब डॉलर की यह कंपनी राजस्व के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम कंपनी और (चीन के बाहर) दूसरी सबसे बड़ी कॉपर रॉड निर्माता है। हिंडाल्को 10 देशों में 48 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के साथ वैश्विक स्तर पर कार्यरत है और लगातार छह वर्षों (2020-2025) से डॉव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में दुनिया की सबसे सतत एल्यूमिनियम कंपनी के रूप में शीर्ष स्थान पर रही है।




