कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत" पर प्रेरणादायी राष्ट्रीय कार्यक्रम, माननीय राष्ट्रपति जी की गरिमामयी उपस्थिति

13 February, 2026, 10:10 pm

 

 दिल्ली राजधानी स्थित विज्ञान भवन में एक भव्य, गरिमामय एवं राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत” रहा, जिसका उद्देश्य कर्म को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना था।

प्रातःकालीन सत्र में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रपति जी ने कर्मयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब कर्म आत्मिक चेतना, निष्ठा और निष्काम भाव से किया जाता है, तभी वह राष्ट्र, समाज और मानवता के कल्याण का माध्यम बनता है। उन्होंने कर्मयोग को व्यक्तिगत जीवन, प्रशासनिक व्यवस्था तथा राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। समृद्ध राष्ट्र के संकल्प को साकार करने के लिए हर एक जिम्मेदार नागरिक सक्रिय भागीदारी करे जिसके लिए जीवन में आध्यात्मिकता और नैतिकता का होना आवश्यक है। अनैतिक आचरण से नैतिक मूल्यों का ह्रास होता है। निःस्वार्थ सेवा का भाव शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करता है।

इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गीता के बचनों को कहते हुए कहा बन्धन वाला कर्म है जबकि मुक्ति देने वाला कर्मयोग है।वासना और कामना का त्याग कर अनासक्त वृत्ति से कर्म करने से प्रवृत्ति में रहते परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है।

ब्रह्माकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने सशक्त भारत के लिए कर्मयोगी बन आध्यात्मिकता द्वारा स्वयं को आत्मा समझ मूल गुणों को विकसित कर सकते हैं।

प्रशासक वर्ग की अध्यक्षा राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि "कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत" कार्यक्रम का उद्देश्य हर भारतीय की आन्तरिक चेतना को जागृत करना है जिससे वह आध्यात्मिकता द्वारा जीवन शैली परिवर्तन करे। कर्म के साथ परमात्मा की याद कर्मयोग बन जाता है, जिससे सन्तुष्टता जीवन में आती है।

सांध्यकालीन सत्र में उपस्थित पत्रकारों एवं मीडिया व्यवसायियों के बीच "कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत" कार्यक्रम की मीडिया लांचिंग   सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय राज्य मंत्री डाक्टर मुरुगन की उपस्थिति में हुई। जब व्यक्ति अपने कर्तव्यों को आत्म-जागरूकता और नैतिकता के साथ निभाता है, तब कर्म बोझ नहीं, बल्कि सेवा और साधना बन जाता है। 
कार्यक्रम का आकर्षण पैनल चर्चा रही जिसमें निदेशक, इंडिया हैबिटेट सेंटर डाक्टर के जी सुरेश , अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका जयंती दीदी, महिला प्रभाग की अध्यक्षा चक्रधारी दीदी, अमेरिका से जूडी रोगर्स, गोबिंद बल्लभ पंत हस्पताल से हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर मोहित गुप्ता, संसद रत्न अवार्ड सम्मानित प्रियदर्शिनी राहुल थे। पैनल चर्चा का संयोजन पत्रकार एवं लेखिका नारायणी गणेश ने किया। 

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत 24 के अध्यक्ष जगदीश चंद्रा, मारवाह स्टूडियो के संस्थापक संदीप मारवाह, मधुबन न्यूज के निदेशक बी के कोमल, राष्ट्रीय संयोजिका मीडिया बी के सरला उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी के सुशांत ने सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन ओम शांति रिट्रीट सेन्टर गुरुग्राम से मीडिया संयोजिका बी के हुसैन ने किया।