मध्य प्रदेश और राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे

जयपुर –
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नू जयपुर में आयोजित ‘इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश’ में भाग लेकर उद्योगपतियों, निवेशकों एवं उद्यमियों से सीधा संवाद किया। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश को एक उभरते हुए निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना और विशेष रूप से पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य में विकसित हो रही आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, हेरिटेज टूरिज्म, वाइल्डलाइफ सर्किट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियां, पारदर्शी प्रक्रिया और निवेशकों के लिए दी जा रही सुविधाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस अवसर पर राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच पर्यटन एवं व्यापारिक सहयोग को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक समानता, भौगोलिक निकटता और पर्यटन सर्किट (जैसे हेरिटेज, वाइल्डलाइफ और धार्मिक पर्यटन) को जोड़कर एक साझा विकास मॉडल तैयार करने की दिशा में सकारात्मक चर्चा हुई।
मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल न केवल राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि राजस्थान सहित अन्य राज्यों के निवेशकों के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलेगी। यह संवाद कार्यक्रम निवेशकों और सरकार के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिससे मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख निवेश एवं पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।


YXG8.jpeg)



