दक्षिण थाईलैंड में पर्यटन को बढ़ावा: ‘अमेज़िंग थाईलैंड पासपोर्ट प्रिविलेज़’ अभियान लॉन्च

1 April, 2026, 11:30 am

 

बैंकॉक/हाट याई। Tourism Authority of Thailand (TAT) ने दक्षिणी थाईलैंड में पर्यटन को नई गति देने के लिए ‘अमेज़िंग थाईलैंड पासपोर्ट प्रिविलेज़ @ हाट याई’ अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करना और उन्हें एक सुरक्षित, समृद्ध और यादगार अनुभव प्रदान करना है।

TAT की गवर्नर Thapanee Kiatphaibool ने कहा कि दक्षिणी थाईलैंड अपनी समृद्ध खानपान परंपरा, गर्मजोशी भरे आतिथ्य और विविध सांस्कृतिक व प्राकृतिक आकर्षणों के कारण पर्यटकों को लगातार आकर्षित करता रहा है। यह अभियान यात्रियों को आगमन के साथ ही विशेष अनुभव देने और उन्हें सम्मानित महसूस कराने की दिशा में एक अहम कदम है।

 100 से अधिक साझेदार, विशेष ऑफर

यह अभियान सरकारी एजेंसियों, निजी कंपनियों और पर्यटन ऑपरेटर्स के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें 100 से अधिक रेस्टोरेंट, होटल और रिटेल स्टोर्स शामिल हैं, जो पर्यटकों को विभिन्न सेवाओं और उत्पादों पर विशेष छूट और सुविधाएं प्रदान करेंगे।

‘अमेज़िंग बैग’ बना आकर्षण का केंद्र

अभियान का प्रमुख आकर्षण ‘अमेज़िंग बैग’ है, जो अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को उपहार के रूप में दिया जाएगा। इसमें दक्षिणी थाईलैंड की पारंपरिक हस्तशिल्प वस्तुएं शामिल हैं, जैसे—सोंगखला के हर्बल इनहेलर,सूरत थानी के टाई-डाई वस्त्र,नाखोन सी थम्मारात के बाटिक बैग,ट्रांग के टाई-डाई उत्पाद,फटथालुंग के क्राजूड बैग,पट्टानी और नाराथिवाट के बाटिक उत्पाद,क्राबी के अपसाइकिल्ड कीचेन इसके अलावा, पर्यटकों को ‘लकी बैग’ जीतने का भी मौका मिलेगा, जिसमें 5 लाख बाट (लगभग) से अधिक के पुरस्कार शामिल हैं।

 कैसे मिलेगा फायदा

अभियान के तहत Hat Yai International Airport, सादाओ और पदांग बेसार बॉर्डर चेकपॉइंट्स पर आने वाले विदेशी पर्यटक अपना पासपोर्ट दिखाकर ‘अमेज़िंग बैग’ प्राप्त कर सकते हैं। बैग में दिए गए QR कोड के जरिए वे पूरे दक्षिणी थाईलैंड में भाग लेने वाले प्रतिष्ठानों पर विशेष ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे।

 480 मिलियन बाट राजस्व का लक्ष्य

TAT का अनुमान है कि यह अभियान कम से कम 480 मिलियन बाट का पर्यटन राजस्व उत्पन्न करेगा। इससे न केवल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि दक्षिणी थाईलैंड की सकारात्मक छवि भी वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी।

अधिक जानकारी के लिए पर्यटक आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

#TAT #ThailandTourism #AmazingThailand #TravelNews #HatYai #TourismBoost

लोकप्रिय