Palace of the Republic: पूर्वी जर्मनी के प्रतीक का उदय और पतन

Stefan Kruse, dpa
Palace of the Republic की कहानी केवल एक इमारत की नहीं, बल्कि पूर्वी जर्मनी (GDR) के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास का आईना है। 1976 में खुले इस भव्य भवन ने आम नागरिकों के जीवन को प्रभावित किया और आज भी यादों और बहसों में जीवित है।
भव्य शुरुआत: समाजवादी वैभव का प्रतीक
23 अप्रैल 1976 को पूर्वी बर्लिन में इस इमारत का उद्घाटन हुआ था । इसके संगमरमर के फर्श, आधुनिक बैठने की व्यवस्था और कला सज्जा ने लोगों को चौंका दिया था । इस भव्य इमारत में लगभग 10,000 गोल लाइटों के कारण इसे “Erich’s lamp shop” भी कहा गया था । यह नाम उस समय के नेता Erich Honecker से जुड़ा था।यह इमारत उस जगह बनाई गई थी जहां पहले Berlin City Palace खड़ा था, जिसे 1950 में Walter Ulbricht के आदेश पर ध्वस्त कर दिया गया था।
संस्कृति और राजनीति का केंद्र
Palace केवल सरकारी भवन नहीं था, बल्कि आम लोगों के लिए मनोरंजन और मेलजोल का केंद्र भी था। इसमें थिएटर, बॉलिंग एली, डिस्को और बड़े कॉन्सर्ट हॉल 13 रेस्तरां और कैफे थे । जिसमें पूर्वी और पश्चिमी कलाकारों के कार्यक्रम होते थे । यहां Volkskammer (पूर्वी जर्मनी की संसद) की बैठकें भी होती थीं और Socialist Unity Party of Germany के सम्मेलन भी।इतिहासकारों के अनुसार, यह जगह “समाजवादी समृद्धि” का प्रदर्शन थी, जहां लोग रोजमर्रा की परेशानियां भूल सकते थे।
1989-90: बदलाव का केंद्र
जब Fall of the Berlin Wall के साथ राजनीतिक बदलाव शुरू हुआ, तब यह इमारत भी इतिहास का गवाह बनी। 7 अक्टूबर 1989 को यहां GDR की 40वीं वर्षगांठ मनाई गई ।बाहर जनता लोकतंत्र की मांग कर रही थी
1990 के चुनावों के दौरान यह अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर बन गया ।यही, वह जगह थी जहां संसद ने खुद को समाप्त करने और जर्मनी के एकीकरण का रास्ता साफ किया।
अचानक पतन: एस्बेस्टस का खतरा
सितंबर 1990 में इमारत को बंद कर दिया गया। कारण था ।निर्माण में इस्तेमाल हुआ 700 टन एस्बेस्टस
स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा ।इसके बाद लंबे समय तक बहस चली कि इसे बचाया जाए या गिराया जाए।
अंत और नई शुरुआत
2002 में जर्मन संसद ने इसे गिराने का फैसला किया।एस्बेस्टस हटाने के बाद इमारत लगभग खाली ढांचे में बदल गई थी।अंततः इसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया ।आज उसी स्थान पर Humboldt Forum बना है, जो एक सांस्कृतिक और प्रदर्शनी केंद्र है।
क्या केवल एस्बेस्टस वजह था?
आज भी बहस जारी है । कुछ लोगों का मानना है कि यह पूर्वी जर्मनी की पहचान मिटाने की कोशिश थी
जबकि अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत की लागत बहुत अधिक थी और स्वास्थ्य जोखिम गंभीर था
Palace of the Republic सिर्फ 14 साल चला, लेकिन इसकी यादें आज भी जिंदा हैं।
यह इमारत एक दौर का प्रतीक थी—जहां राजनीति, संस्कृति और आम जीवन एक ही छत के नीचे मिलते थे।
आज, इसके स्थान पर खड़ा Humboldt Forum इतिहास के नए अध्याय को दर्शाता है, लेकिन “Palast” की कहानी अब भी जर्मन इतिहास की बहसों में गूंजती है।

YXG8.jpeg)



