अल्पसंख्यक आयोग सदस्य मुनव्वरी बेगम तथा दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष सुमित भसीन का स्वागत समारोह।

3 April, 2026, 8:08 pm

 

नई दिल्ली 3 अप्रैल : भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा श्रीमती मुनव्वरी बेगम को अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार में सदस्य तथा श्री सुमित भसीन को दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनीस अब्बासी की अध्यक्षता में दोनों के अभिनन्दन के समारोह का आयोजन कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग भारत में नवनियुक्त सदस्य श्रीमती मुनव्वरी बेगम  एवं दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के नवनियुक अध्यक्ष श्री सुमित भसीन का कार्यकर्ताओं ने  जोरदार स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान भारत सरकार अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ रशीद, दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी कारी मोहम्मद हारून सहित इरफान सलमानी, फैसल मंसूरी, शबाना रहमान, नईम सैफी, नियाज़ खान, इमतियाज अहमद, मो इदरीश सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

इस मौके पर दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी ने अपने वक्तव्य में कहा कि श्रीमती मुनव्वरी बेगम का अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य के रूप में चयन अल्पसंख्यक समाज के लिए गर्व और विश्वास का विषय है। उनके अनुभव और समर्पण से निश्चित रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि श्री सुमित भसीन का दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होना शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम है, उनके नेतृत्व में दिल्ली की लाइब्रेरी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं जनसुलभ बनेगी।
श्री अब्बासी ने यह विश्वास दिलाया कि दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करेगा।

श्रीमती मुनववरी बेगम एवं श्री सुमित भसीन ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा नेतृत्व एवं भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा की वह नये दायित्व पर पदासीन जरूर हुए हैं पर कल भी कार्यकर्ता थे, आज भी हैं और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे।
 

लोकप्रिय