कल खुले रहेंगे बैंक इसके बाद तीन दिन की हड़ताल जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली , 26 सितंबर 2026 । देश में बैंकों के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियस ने 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुलाई गई इस हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर गहरा असर पड़ने की आशंका है । ग्राहको को इस असुविधा से बचने के लिए रविवार 27 सितंबर को बैंकों में सामान्य कार्य दिवस की तरह कामकाज होगा।
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक देश भर में 3 दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान किया है । इससे पहले 26 और 27 सितंबर को वीकेंड पर छुट्टियां हैं। इसे देखते हुए सरकार ने लोगों को बैंकिंग जरूरत को पूरा करने के लिए पहले से जरूरी कदम उठाए हैं।
वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा लोगों को बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हो इसके लिए सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर 2026 यानी रविवार को सामान्य रूप से काम करेंगे ।हड़ताल के मद्देनजर बैंकों ने लोगों को टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी सूचित किया है । बैंकों की हड़ताल के दौरान ऑनलाइन बैकिंग , एटीएम इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं ।
यूनियनों के मुख्य मांग है कि इस एक हफ्ते में 5 दिन कार्यदिवस होने चाहिए। दूसरी मांगों में पेंशन में सुधार और बढ़ोतरी सभी पेंशन पाने वालों के लिए महंगाई भत्ते की एक जैसी व्यवस्था करने और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (OPS) में जाने का विकल्प देना शामिल है।




.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



