युवाओं एवं नागरिकों से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया

8 June, 2026, 5:09 am

विश्व साइकिल दिवस प्रत्येक वर्ष 3 जून को मनाया जाता है। इसी क्रम में #SundaysOnCycle अभियान के अंतर्गत आज धार में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा  साइकिल रैली आयोजित की गयी।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री तथा धार संसदीय क्षेत्र की  सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया तथा उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।साइकिल स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा फिटनेस को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की यह पहल युवाओं में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।इस अवसर पर जिलाधिकारी धार श्री राजीव रंजन मीणा जी, पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा जी तथा खेल विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लोकप्रिय