वर्षों की पीड़ा के बाद हथिनी मानिकी को वनतारा में मिला नया जीवन 

24 June, 2026, 8:05 pm

 

जामनगर 24 जून 2026। तकरीबन 48 वर्ष की हथिनी मानिकी को अब इलाज और बेहतर देखभाल के लिए जामनगर स्थित वनतारा लाया गया  है ।  पिछले कई सालों से वह बाये अगले पैर  की गंभीर समस्या से जूझ रही थी । इसके कारण उसे चलने- फिरने में काफी तकलीफ होती थी।  उम्र बढ़ने के साथ  हथिनी मानिकी  की हालत और बिगड़ गई । उसके शरीर में पानी की कमी हो गई थी ।  कहीं घाव संक्रमित हो चुके थे और एक आंख की रोशनी भी कमजोर हो गई थी कुछ समय पहले असम में इलाज के लिए ले जाए जाने के दौरान मानिकी का एक वीडियो सामने आया था । 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी घायल मानिकी की वीडियो 

वीडियो में वह दर्द से लंगड़ाते हुए सड़क पर चलती दिखाई दे रही थी । यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ इसके बाद देश भर के लोगों ने उसके इलाज और बेहतर देखभाल की मांग की मानिकी की गंभीर हालत को देखते हुए उसके मालिक रुचि चेतिया ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित समिति से उसे वनतारा भेजने की अनुमति मांगी थी । समिति के साथ -साथ असम और गुजरात सरकार ने भी मंजूरी थी ।

लंबे समय तक इलाज की जरूरत मानिकी को 

इसके बाद मानिकी को सुरक्षित रूप से जामनगर लाया गया । वनतारा  के विशेषज्ञों का कहना है की मानिकी को लंबे समय तक विशेष इलाज की आवश्यकता है ।उसके दर्द को कम करने के लिए दवाइयां दी जाएगी साथ ही हाइड्रो थेरेपी, एक्यूपंक्चर घांवो  का उपचार और पौष्टिक आहार भी दिया जाएगा ।उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाएगी । वनतारा के विशेषज्ञों का कहना है की मानकी को लंबे समय तक विशेष इलाज की आवश्यकता है।

वनतारा  के प्रवक्ता ने बताया कि इलाज के साथ मानकी के आराम का भी  पूरा ध्यान रखा जाएगा उसके लिए मुलायम जमीन तैयार की गई है ।  ताकि हथिनी मानिकी के  घायल पैरो  पर कम दबाव पड़े उसे प्राकृतिक तालाबों में रहने का अवसर मिलेगा। इससे उसके पैरों को राहत मिलेगी वह अन्य हाथियों के साथ प्राकृतिक वातावरण में भी रह सकेगी 

लोगों की संवेदनशीलता और सभी पक्षों के सहयोग से किसी भी पशु का जीवन बदला जा सकता है


वनतारा के प्रवक्ता ने बताया कि मानिकी का वनतार पहुंचना इस बात का उदाहरण है कि लोगों की संवेदनशीलता और सभी पक्षों के सहयोग से किसी भी पशु का जीवन बदला जा सकता है । अब मानिकी के दर्द -भरे दिनों का अंत हो गया है। वनतारा में उसे सुरक्षित वातावरण बेहतर इलाज और सम्मान के साथ जीवन बिताने का अवसर मिलेगा।  वनतारा  की स्थापना रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने की है। यह पशु बचाव उपचार पुनर्वास और दीर्घकालिक देखभाल के लिए एक समृद्धि एक वैश्विक केंद्र है । यहां अत्यधिक आधुनिक वन्य जीव अस्पताल है।  दुनिया के सबसे बड़े हाथी अस्पतालों  में से एक  है । यहां विशेषज्ञों की देखरेख में जरूरतमंद पशुओं का इलाज और संरक्षण किया जाता है

लोकप्रिय