एशिया की साझा विरासत को डिजिटल मंच पर सहेज रहा ANN का नया ई-बुक
.png)
सिंगापुर, 16 सितंबर 2026। एशिया न्यूज़ नेटवर्क (ANN) ने एशिया की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, आध्यात्मिक परंपराओं और आधुनिक विकास को केंद्र में रखते हुए अपना नया डिजिटल ई-बुक ‘Inside Asia’s Hidden Heritage Treasures’ जारी किया है। यह प्रकाशन एशिया की उन विरासतों और साझा मूल्यों को सामने लाता है, जो विभिन्न देशों और संस्कृतियों को आपस में जोड़ते हैं।
20 एशियाई देशों के प्रमुख समाचार माध्यमों के गठबंधन ANN की ओर से जारी यह ई-बुक एशिया को केवल भू-राजनीतिक घटनाओं के नजरिए से देखने के बजाय उसकी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विविधता को समझने का प्रयास करती है।
ई-बुक में क्या है खास
प्रकाशन में एशिया के विभिन्न हिस्सों की विरासत और परंपराओं की झलक दिखाई गई है। इसमें उष्णकटिबंधीय वर्षावनों से लेकर प्राचीन और आधुनिक स्थापत्य तक एशिया की विविध विरासत को शामिल किया गया है। साथ ही यह बताया गया है कि विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं ने आधुनिक एशिया के विकास और उसके सामाजिक मूल्यों को किस तरह प्रभावित किया है।
ई-बुक में एशिया के उन कम चर्चित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर भी ध्यान दिया गया है, जो क्षेत्र की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। समुदाय, नैतिकता, प्रकृति के साथ सामंजस्य, बुजुर्गों के प्रति सम्मान और परस्पर जुड़ाव जैसे मूल्यों को एशियाई समाज की महत्वपूर्ण विशेषताओं के रूप में रेखांकित किया गया है।
परंपरा के साथ आधुनिकता का मेल
ANN की मौजूदा चेयरपर्सन और स्टार मीडिया ग्रुप, मलेशिया की चीफ कंटेंट ऑफिसर एस्थर एनजी ने कहा कि यह प्रकाशन एशिया की उस क्षमता का उत्सव है, जिसमें वह अपनी जड़ों को संभालते हुए आधुनिकता को अपनाता है।उन्होंने कहा कि एशिया में प्राचीन विरासत और अत्याधुनिक आधुनिकता एक साथ दिखाई देती है। उनके मुताबिक एशिया को समझने का अर्थ उसकी सांस्कृतिक विविधता, आर्थिक ऊर्जा और तेजी से बढ़ती तकनीकी स्वीकार्यता को समझना भी है।एनजी ने कहा कि एशिया की उपलब्धियां केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं हैं। इसकी पहचान उन दर्शन और विचारों से भी जुड़ी है, जिन्होंने समुदाय, नैतिकता, व्यवहार और प्रकृति के साथ संबंध को आकार दिया है।
उन्होंने एशियाई विरासत को सहनशीलता और अस्तित्व की क्षमता से जुड़ा बताया और कहा कि आने वाले समय में एशियाई देशों के बीच लोगों के स्तर पर संपर्क और सहयोग बढ़ाना जरूरी होगा।
एशिया की कहानी एशिया के नजरिए से
ANN के पूर्व चेयरमैन और बांग्लादेश के द डेली स्टा के एडिटर-इन-चीफ एवं प्रकाशक महफुज अनाम ने कहा कि ANN की स्थापना वर्ष 1999 में इसी उद्देश्य से की गई थी कि एशियाई देशों को एक-दूसरे को समझने के लिए केवल विदेशी समाचार एजेंसियों और वैश्विक मीडिया के दृष्टिकोण पर निर्भर न रहना पड़े।उन्होंने कहा कि एशिया के 20 प्रमुख अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्रों और कुछ राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने मिलकर ऐसा नेटवर्क बनाया, जिसके जरिए एशियाई देश अपने बारे में समाचार, विचार और फीचर एक-दूसरे के साथ साझा कर सकें।
महफुज अनाम के अनुसार यह ई-बुक ANN की ‘journey of rediscovery’ यानी खुद को फिर से जानने की यात्रा का हिस्सा है। एक-दूसरे की संस्कृति और विविधता को समझने से एशियाई समाजों के बीच आपसी सम्मान और समझ बढ़ सकती है।
एशियाई सहयोग पर जोर
ANN के मुताबिक एशिया के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के दौर में क्षेत्रीय सहयोग अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बनता जा रहा है। ई-बुक इसी दिशा में एशियाई समाजों के बीच संवाद और साझा पहचान को मजबूत करने का प्रयास है।
‘Inside Asia’s Hidden Heritage Treasures’ को इस श्रृंखला की पहली डिजिटल पुस्तक बताया गया है। ANN ने कहा है कि एशिया की संस्कृति और विरासत के विभिन्न पहलुओं को सामने लाने के लिए दूसरी ई-बुक पर भी काम चल रहा है।यह प्रकाशन ANN ने Lion Rock Group के साथ साझेदारी में तैयार किया है।एशिया न्यूज़ नेटवर्क (ANN) की स्थापना 1999 में हुई थी। यह 20 एशियाई देशों के 20 प्रमुख समाचार माध्यमों का गठबंधन है, जिसका उद्देश्य समाचार और संपादकीय सामग्री के आदान-प्रदान के जरिए क्षेत्रीय समझ को बढ़ावा देना और ‘Bringing Asia Closer’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।
(Input By Media OutReach Newswire)

.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



