हैदराबाद में नाद ब्रह्मोत्सवम का आयोजन, डॉ. नागेश्वर रेड्डी और डॉ. सत्य सिंधुजा सम्मानित

19 October, 2026, 7:26 pm

 

हैदराबाद, 19 अक्टूबर। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हैदराबाद में आयोजित ‘नाद ब्रह्मोत्सवम’ समारोह में हिस्सा लिया और अन्नमाचार्य की रचनाओं के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए शोभा राज और नंदकुमार की सराहना की।

समारोह में एआईजी हॉस्पिटल्स के चेयरमैन और प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी को चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए ‘नव वैश्वानर’ की उपाधि प्रदान की गई। सिद्ध चिकित्सा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली डॉ. सत्य सिंधुजा को ‘धैर्य’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नायडू ने दुर्गाष्टमी, महानवमी और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सत्य, परिश्रम और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना ही विजयादशमी का वास्तविक संदेश है।

उन्होंने कहा कि अन्नमाचार्य की कीर्तन रचनाएं लोगों को भक्ति के मार्ग पर चलने के साथ जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने की प्रेरणा देती हैं। नायडू ने युवाओं से आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

लोकप्रिय