भारत–न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: दशहरे पर भारतीय व्यापार के लिए वैश्विक अवसरों का उपहार: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के अवसर पर भारत–न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का लागू होना, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की वैश्विक व्यापार यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस समझौते का स्वागत करते हुए, चाँदनी चौक से सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ऐसे रणनीतिक व्यापारिक साझेदारियाँ स्थापित कर रहा है, जो राष्ट्रीय आकांक्षाओं को भारतीय व्यापार जगत के लिए ठोस अवसरों में बदल रही हैं। यह ऐतिहासिक समझौता भारत की विनिर्माण क्षमताओं में बढ़ते वैश्विक विश्वास को दर्शाता है तथा लोकल से ग्लोबल, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करता है।”
यह समझौता भारतीय वस्त्र एवं परिधान, चमड़ा एवं फुटवियर, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पादों, ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कंपोनेंट्स, औषधियों, रसायनों, कृषि उत्पादों तथा प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात के लिए व्यापक अवसर खोलेगा । शून्य सीमा शुल्क की सुविधा से भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और एमएसएमई, कारीगरों, किसानों, निर्माताओं, महिला उद्यमियों तथा निर्यातकों को लाभ मिलेगा।
इस समझौते के अंतर्गत न्यूज़ीलैंड द्वारा भारत में 2000 करोड़ अमेरिकी डॉलर (20 अरब अमेरिकी डॉलर) के निवेश को सुगम बनाने की प्रतिबद्धता भी शामिल है। इसके साथ ही भारतीय पेशेवरों और युवाओं के लिए नए अवसरों का विस्तार होगा। दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक वस्तुओं एवं सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। यह समझौता निर्यात, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता दर्शाता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय कूटनीति और व्यापार-केंद्रित नेतृत्व भारतीय उद्यमों के लिए नए वैश्विक बाजार खोल रहा है, साथ ही देश के संवेदनशील घरेलू क्षेत्रों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने भारतीय व्यापारियों, निर्माताओं और एमएसएमई से इस अवसर का लाभ उठाने तथा ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों की वैश्विक पहचान और पहुँच को और मजबूत करने का आह्वान किया।

.jpeg)



.png)
.jpg)


.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



