रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने किया स्वागत

जामनगर, 21 अक्टूबर। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का गुजरात के जामनगर में स्वागत किया।
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने जामनगर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्हें रिफाइनरी की विशाल क्षमता, आधुनिक तकनीक और एकीकृत परिचालन व्यवस्था की जानकारी दी गई।
दौरे के दौरान रिलायंस के न्यू एनर्जी गीगा-कारखानों और निर्माणाधीन डेटा केंद्रों के बारे में भी प्रस्तुति दी गई। कंपनी के ये नए ऊर्जा संयंत्र चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जा रहे हैं। मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने जामनगर परिसर को उन्नत विनिर्माण, नवाचार और गहन प्रौद्योगिकी के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की कंपनी की दीर्घकालिक योजना से भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया।
बैठक में वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य और पारंपरिक एवं नई ऊर्जा के क्षेत्र में व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसमें विश्वसनीय और किफायती ऊर्जा आपूर्ति, तकनीकी विकास, मजबूत आपूर्ति शृंखला तथा बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए निवेश जैसे मुद्दे शामिल रहे।
चर्चा में ऊर्जा और डिजिटल बुनियादी ढांचे के बीच बढ़ते संबंधों पर भी जोर दिया गया। विशेष रूप से डेटा केंद्रों के संचालन और डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ। रिलायंस नेतृत्व ने अमेरिकी कंपनियों के साथ प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं भी साझा कीं।
रिलायंस ने अमेरिकी विदेश मंत्री और भारत में अमेरिकी राजदूत के दौरे के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस यात्रा से ऊर्जा और डिजिटल बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में संभावित व्यावसायिक सहयोग पर विचार-विमर्श का अवसर मिला।

.jpeg)



.png)
.jpg)


.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



