Polo Match : जिन्दल पैंथर ने अरावली को 8-6.5 से हराया 

22 October, 2026, 7:43 pm


नोएडा,22 अक्टूबर 2026: जिन्दल पोलो एस्टेट(Jindal Polo Estate) नोएडा में आयोजित जिन्दल पैंथर शील्ड (Jindal Panther Shield) के रोमांचक मुकाबले में जिन्दल पैंथर (Jindal Panther)  ने अरावली( Aravali ) को 8- 6.5 गोल्ड के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की ।

दोनों टीमों के बीच पूरे मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिन्दल पैंथर (Jindal Panther) की ओर से सिमरन शेरगिल (Simran Shergill) ने शानदार प्रदर्शन किया । उनके अहम गोल ने टीम को बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । टीम के संरक्षक नवीन जिन्दल (Team Patron Naveen Jindal) ने भी एक महत्वपूर्ण गोल करके जीत में योगदान दिया ।गौरव सहगल (Gaurav Sehgal) और सिद्धांत शर्मा  (Siddhant Sharma )ने भी टीम के प्रदर्शन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई ।

अरावली ( Aravali ) की टीम में अंगद कलॉ (Angad Kalaan ) जे एम जूरी  (J.M Juri ) नवीन सिंह (Naveen Singh) और देवेंद्र सिंह( Devender Singh) शामिल थे टीम ने पूरे मुकाबले में जिंदल पैंथर (Jindal Panther)  को कड़ी चुनौती दी और आखिरी क्षण तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा इस जीत के साथ जिंदल पैंथर (Jindal Panther) की नजरे अब शुक्रवार को 23 अक्टूबर को वल्कन  पोलो (Vulcan Polo) के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी लीग मुकाबले पर है यह मैच शनिवार को होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से पहले बेहद महत्वपूर्ण होगा

लोकप्रिय