जर्मनी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का 'अवसर का अवसर (Window of Opportunity) समाप्त हो रहा है'

2 November, 2026, 11:14 pm

 

बर्लिन 2 नवंबर 2026( डीपीए ) जर्मनी सरकार की एक AI टास्क फोर्स की एक रिपोर्ट के  अनुसार, अगले 12 से 18 महीने यह तय करेंगे कि जर्मनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विकसित करने की वैश्विक दौड़ में टिक पाएगा या नहीं।जर्मनी सरकार के विशेषज्ञों की टीम ने सोमवार को चेतावनी दी कि अनुसंधान (Research) के क्षेत्र में एक मजबूत शुरुआत के बावजूद, जर्मनी के सामने यह खतरा बना हुआ है कि उसके और अमरीका व चीन के बीच की खाई लगातार चौड़ी होती जाएगी।

डिजिटल समिट (Digital Summit) में पेश की गई रिपोर्ट 

बर्लिन में आयोजित होने वाले जर्मन सरकार के डिजिटल समिट (Digital Summit) में पेश की जाने वाली अंतिम रिपोर्ट में कहा गया: इस अंतर को कम करने के लिए अवसर की खिड़की जल्द ही बंद हो जाएगी। इस रिपोर्ट के अनुसार 2030 के लिए तय किए गए प्रमुख लक्ष्य इस प्रकार है । पहला,उद्यमों द्वारा AI का उपयोग: कम से कम 80% बड़े उद्योगों और 55% छोटे व मध्यम उद्योगों (SMEs) में AI का उपयोग होना चाहिए। दूसरा,स्टार्ट-अप्स: देश में AI स्टार्ट-अप्स की संख्या को तीन गुना करना।आर्थिक योगदान: अर्थव्यवस्था के कुल उत्पादन में AI की हिस्सेदारी 10% से अधिक करना।सरकारी कार्यप्रणाली 2030 तक 90% संघीय (Federal) प्राधिकरण अपने मुख्य कार्यों को निपटाने के लिए कम से कम एक AI एप्लिकेशन का उपयोग करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बड़े AI मॉडल के विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए फ्रांस और कनाडा जैसे देशों के साथ मिलकर काम करना।

संघीय सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (National Security Council) द्वारा गठित इस AI टास्क फोर्स का मुख्य लक्ष्य है कि 2030 तक जर्मनी में प्रतिभा, पूंजी, अनुसंधान, कंप्यूटिंग क्षमता और उद्यमशीलता का एक ऐसा मेल बने, जिससे नवाचारों को जिम्मेदारी और प्रभावी ढंग से विकास, समृद्धि, सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक स्थिरता में बदला जा सके।

लोकप्रिय