जिन्दल पैंथर ने भारत सेलेक्ट को 16-14 से हराया, नवीन जिन्दल ने भी दागे दो गोल

नोएडा, 5 नवंबर 2026। जिन्दल पोलो एस्टेट में गुरुवार को खेले गए इंडियन मास्टर्स (14-गोल) टूर्नामेंट के लीग चरण के अंतिम मुकाबले में जिन्दल पैंथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत सेलेक्ट को 16-14 से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच आखिरी समय तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला। जिन्दल पैंथर की जीत में सांसद नवीन जिंदल ने भी दो गोल किए।
मुकाबले की शुरुआत से ही जिंदल पैंथर ने आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने पहले चक्कर के बाद 5-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, भारत सेलेक्ट ने दमदार वापसी करते हुए स्कोर का अंतर खत्म किया और 7-6 की बढ़त हासिल कर ली।
इसके बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। दोनों टीमों ने तेज रफ्तार, शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। लगातार बदलते स्कोर के बीच जिन्दल पैंथर ने अंतिम चरण में अपना संयम बनाए रखा और 16-14 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ इंडियन मास्टर्स (14-गोल) टूर्नामेंट का लीग चरण भी संपन्न हो गया। अब सभी टीमों की नजरें शनिवार को होने वाले चैंपियनशिप फाइनल पर टिकी हैं।
मुकाबले में बेन टर्नर ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि अक्षय मलिक की जोशीली कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह बनाए रखा।
जिन्दल पैंथर की इस जीत को टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जा रहा है। टीम ने मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता और जुझारूपन का परिचय दिया।

(1)_20261103110428_cb0779.jpeg)




.jpeg)



.png)
.jpg)


.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



