वैश्विक राजनीतिक संकट और युद्ध जैसे हालात का असर अब पर्यटन क्षेत्र पर भी साफ दिखने लगा है

6 April, 2026, 7:46 pm

बर्लिन, 6 अप्रैल 2026 (DPA)— वैश्विक राजनीतिक संकट और युद्ध जैसे हालात का असर अब पर्यटन क्षेत्र पर भी साफ दिखने लगा है। जर्मनी में बड़ी संख्या में लोग अपने छुट्टियों के प्लान बदल रहे हैं।

DPA News Agency के  अनुसार, जर्मन इंस्टीट्यूट फॉर टूरिज्म रिसर्च द्वारा किए गए सर्वे में सामने आया है कि 16 फीसदी लोगों ने वैश्विक राजनीतिक स्थिति के चलते अगले तीन महीनों के अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया है।सर्वे में शामिल 1,124 लोगों में से जिन लोगों ने अपने प्लान बदले, उनमें से 46% ने यात्रा का विचार ही छोड़ दिया, जबकि 32 फीसदी ने अपनी ट्रिप रद्द कर दी।
संस्थान के प्रमुख जूलियन राइफ ने कहा कि “छुट्टियों का फैसला अब गैर-राजनीतिक नहीं रहा। लोग गंतव्य स्थान की राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही निर्णय ले रहे हैं।”सर्वे के मुताबिक, 66 फीसदी लोगों के लिए यात्रा स्थल की राजनीतिक स्थिति अहम है  79 फीसदी लोग राजनीतिक अस्थिरता या सामाजिक अशांति वाले देशों में जाने से बच रहे हैं

वहीं, जर्मन टूरिज्म एसोसिएशन के प्रमुख राइनहार्ड मेयर ने कहा कि वैश्विक संकट और बढ़ती कीमतों के कारण पर्यटकों में अनिश्चितता का माहौल है, जिसका असर यात्रा योजनाओं पर साफ दिख रहा है।

हालांकि, इसके बावजूद 72 फीसदी जर्मन नागरिक अप्रैल से जून के बीच छुट्टियों पर जाने की योजना बना रहे हैं। घरेलू पर्यटन में बवेरिया सबसे पसंदीदा जगह बना हुआ है, जबकि विदेशी यात्रा के लिए स्पेन और इटली शीर्ष विकल्प बने हुए हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले समय में पर्यटन उद्योग पर इसका और गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

लोकप्रिय