एडीटीओआई राजस्थान चैप्टर की बैठक में मध्य प्रदेश पर्यटन की सक्रिय सहभागिता
.jpeg)
जयपुर। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के जयपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने शनिवार को आयोजित एडीटीओआई (Association of Domestic Tour Operators of India) राजस्थान चैप्टर की बैठक में सहभागिता करते हुए राजस्थान के प्रमुख ट्रैवल एजेंटों एवं टूर ऑपरेटरों के साथ मध्य प्रदेश के पर्यटन अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान मध्य प्रदेश पर्यटन की ओर से राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों, वन्यजीव अभयारण्यों, विरासत स्थलों, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन सर्किटों की जानकारी साझा की गई। साथ ही पर्यटन व्यवसायियों को बताया गया कि मध्य प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से उभरते पर्यटन राज्यों में शामिल है, जहां वन्यजीव, धरोहर, संस्कृति, आध्यात्मिकता और साहसिक पर्यटन के विविध विकल्प उपलब्ध हैं।
जयपुर स्थित मध्य प्रदेश पर्यटन कार्यालय ने राजस्थान के ट्रैवल एजेंटों एवं टूर ऑपरेटरों को आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश में होटल बुकिंग, रिसॉर्ट बुकिंग, टाइगर सफारी, हेरिटेज प्रॉपर्टीज, समूह यात्राओं एवं विशेष पर्यटन पैकेजों से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं समन्वय में कार्यालय उनकी सहायता करेगा।
बैठक में उपस्थित पर्यटन व्यवसायियों ने मध्य प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों जैसे खजुराहो, ग्वालियर, ओरछा, भोपाल, सांची, भीमबेटका, उज्जैन, पचमढ़ी, कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा एवं अन्य गंतव्यों के प्रति विशेष रुचि दिखाई तथा भविष्य में मध्य प्रदेश के लिए अधिक पर्यटक समूह भेजने की संभावनाओं पर चर्चा की।
मध्य प्रदेश पर्यटन के जयपुर कार्यालय ने बताया कि राजस्थान के पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारक राज्य के पर्यटन उत्पादों, नवीन पर्यटन योजनाओं, विशेष ऑफर्स, होटल दरों एवं सफारी बुकिंग संबंधी जानकारी के लिए सीधे कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड लगातार राजस्थान बाजार में राज्य के पर्यटन उत्पादों के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न ट्रैवल ट्रेड बैठकों, रोड शो, बी2बी इंटरैक्शन एवं उद्योग संगठनों के साथ सहभागिता कर रहा है, जिससे राजस्थान के यात्रियों को मध्य प्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराया जा सके।
"हिंदुस्तान का दिल" मध्य प्रदेश अपने अद्भुत वन्यजीव, विश्व धरोहर स्थलों, आध्यात्मिक केंद्रों और सांस्कृतिक विविधता के साथ राजस्थान के पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है।"









YXG8.jpeg)



