जर्मनी में लगातार तीसरे साल सबसे लोकप्रिय रहे Sophia और Noah, जानिए टॉप-5 बेबी नेम्स

बर्लिन:जर्मनी में नवजात बच्चों के लिए Sophia और Noah लगातार तीसरे साल सबसे लोकप्रिय नाम बने हुए हैं। जर्मन भाषा संघ (GfdS) द्वारा मंगलवार को जारी वार्षिक रैंकिंग के अनुसार, 2025 में भी इन दोनों नामों ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
GfdS ने बताया कि Sophia(Sofia जैसी वैकल्पिक स्पेलिंग सहित) लड़कियों के लिए सबसे पसंदीदा नाम रही, जबकि लड़कों में Noah पहले स्थान पर रहा। इससे पहले भी 2023 और 2024 में यही दोनों नाम सूची में शीर्ष पर थे।
संघ की प्रबंध निदेशक Andrea-Eva Ewels ने कहा, "Noah और Sophia अब केवल ट्रेंडिंग नाम नहीं रह गए हैं, बल्कि आधुनिक दौर के क्लासिक नाम बन चुके हैं।"
उन्होंने कहा कि Theoऔर Leo*जैसे छोटे और आसानी से बोले जाने वाले नामों की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है, जो यह दिखाता है कि माता-पिता सरल और आकर्षक नामों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
लड़कियों के टॉप-5 नाम
1. Sophia/Sofia
2. Mia
3. Lina
4. Ella
5. Hanna/Hannah
लड़कों के टॉप-5 नाम
1. Noah
2. Matteo
3. Theo
4. Leo
5. Emil
कैसे तैयार होती है यह सूची?
जर्मन भाषा संघ 1977 से हर साल देश के सबसे लोकप्रिय बच्चों के नामों की सूची जारी करता है। इसके लिए जर्मनी के करीब 750 रजिस्ट्री कार्यालयों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया जाता है। 2025 की सूची लगभग 8.3 लाख पंजीकृत नामों पर आधारित है, जो देश में जन्मे करीब 91% बच्चों को कवर करती है।
यह आंकड़े बताते हैं कि जर्मनी में पारंपरिक और आधुनिकता के मेल वाले नामों की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।
Input DPA









YXG8.jpeg)



