कला क्षेत्र में बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए हीरो राजन कुमार को मिला सम्मान

नई दिल्ली, 15 जून 2026. चीन यात्रा से भारत लौटते ही नई दिल्ली के कॉन्स्टीटयूशन क्लब (स्पीकर हॉल) मे “वॉयस ऑफ बिहार द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में हीरो राजन कुमार "बिहार प्रतिभा सम्मान 2026" से सम्मानित किए गए. केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के हाथो कला क्षेत्र में बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए उन का सम्मान हुआ जहां उन्होंने चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप में प्रस्तुति भी दी. शॉल और मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया.
चर्चित हिन्दी फिल्म नमस्ते बिहार के निर्माता एवं मुख्य अभिनेता राजन कुमार ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बिहार का परचम लहराया है. पिछले दिनों हॉन्गकॉन्ग मे इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस में चार्ली चैप्लिन बनकर दुनिया भर के लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने वाले बिहार पुत्र की चर्चा चारों ओर हो रही है.
परफार्मिंग आर्ट के क्षेत्र में बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार प्रस्तुत करने के लिए राजन कुमार को कई नेशनल और इन्टरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. लेकिन ये सम्मान उनके लिए बहुत विशेष रहा क्योंकि हॉन्गकॉन्ग के दौरे से भारत लौटते ही हीरो राजन कुमार को दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित सभागार में बिहार प्रतिभा सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया जिसमें कई गणमान्य लोगों को सम्मान दिया गया.
गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर राजन कुमार ने बताया कि बिहार से जुड़ा सम्मान हमेशा दिल के करीब होता है और बिहार प्रतिभा सम्मान 2026" के लिए मैं आयोजक समिति का धन्यवाद करता हूँ. केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा जी का भी आभार कि उनके करकमलों द्वारा ये अवॉर्ड प्राप्त किया. मेरी फिल्म का चर्चित डायलॉग है बिहार में टैलेंट है मगर साइलेंट है. इसी बात को सराहने के लिए जो प्रयास किया गया “वॉयस ऑफ बिहार के माध्यम से, इसके लिए मैं बृजेश जी और उनके साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं. मैं आगे भी बिहार और देश के लिए बेहतर कार्य करता रहूंगा."
आप को बता दें कि कि इस साल “बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2026" में बिहार के सिविल सर्विसेज सहित अन्य क्षेत्र में बिहार को गौरवान्वित करने वाले तमाम लोगों को सम्मानित किया गया। हीरो राजन कुमार को इस सम्मान से नवाजे जाने की खबर से उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.










YXG8.jpeg)



