मध्य प्रदेश पर्यटन के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2026

नई दिल्ली 20 जून 2026 मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2026 प्राप्त किया है यह सम्मान राज्य में सतत समुदाय केंद्रित एवं पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की मान्यता स्वरूप प्रदान किया गया
यह पुरस्कार 108वें स्कॉच समिट विकसित भारत के दौरान नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया इस अवसर पर देशभर से नीति निर्माता उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से रेजिडेंट मैनेजर श्री देवेंद्र राय ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया यह उपलब्धि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार समावेशिता एवं सतत विकास के प्रति मध्य प्रदेश पर्यटन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है
मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा संचालित रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पर्यटन के माध्यम से आजीविका संवर्धन सांस्कृतिक संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है










YXG8.jpeg)



