जिन्दल स्टील ने वी.आर. शर्मा को फिर बनाया मैनेजिंग डायरेक्टर, कंपनी के विस्तार की कमान सौंपी
.jpg)
नई दिल्ली, 26 जुलाई 2026: जिन्दल स्टील लिमिटेड ने उद्योग जगत के अनुभवी पेशेवर वी.आर. शर्मा को एक बार फिर कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
वी.आर. शर्मा इससे पहले वर्ष 2019 से 2022 तक जिन्दल स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। इसके बाद वे समूह के सलाहकार (एडवाइज़र) के रूप में विभिन्न रणनीतिक परियोजनाओं और कारोबारी पहलों से जुड़े रहे।
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि वी.आर. शर्मा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका फोकस कंपनी की विकास गति को तेज करना, परिचालन दक्षता बढ़ाना और जिंदल स्टील को विस्तार के अगले चरण तक ले जाना होगा।
वी.आर. शर्मा मैकेनिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने मार्केटिंग में एमबीए किया है। स्टील उद्योग में उनकी पहचान एक अनुभवी और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता के रूप में रही है।
उन्होंने कई प्रमुख औद्योगिक और नीतिगत संस्थाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। इनमें इंडियन लीड जिंक एसोसिएशन के चेयरमैन, स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन, सीआईआई की स्टील मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन, फिक्की की मेटल्स एंड माइनिंग कमेटी के अध्यक्ष तथा भारत में कोल गैसीफिकेशन को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग की समिति के सदस्य जैसी भूमिकाएं शामिल हैं।
कंपनी ने वी.आर. शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जिन्दल स्टील नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी और वैश्विक स्टील उद्योग में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाएगी।


.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



