बर्लिन में पहली बार निकली ‘वर्ल्ड नेकेड बाइक राइड’, सैकड़ों लोगों ने नग्न होकर साइकिल चलाई

बर्लिन, 10 अगस्त। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रविवार को पहली बार वर्ल्ड नेकेड बाइक राइड’ (WNBR Berlin 2026) का आयोजन किया गया। करीब 30 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज धूप के बीच सैकड़ों लोगों ने नग्न या आंशिक रूप से नग्न होकर साइकिल रैली में हिस्सा लिया। पुलिस के मुताबिक रैली के दौरान प्रतिभागी राजधानी की सड़कों से होते हुए आगे बढ़े।
रैली की शुरुआत पूर्वी बर्लिन के माउरपार्क से हुई, जो कभी बर्लिन की दीवार की सीमा के नजदीक था। इसके बाद प्रतिभागी राइखस्टाग भवन के आसपास स्थित सरकारी क्षेत्र की ओर बढ़े। आयोजकों के अनुसार करीब 30 किलोमीटर से अधिक लंबा यह मार्ग बर्लिन वॉल ट्रेल से होते हुए शॉनफेल्ड तक प्रस्तावित था, जो हवाई अड्डे के नजदीक स्थित है।
आयोजकों ने प्रतिभागियों को पूरी तरह या आंशिक रूप से नग्न होकर शामिल होने की आजादी दी थी। उनका कहना था कि लोग अपने आराम और सुविधा के अनुसार कपड़े पहन सकते हैं या बिना कपड़ों के भी रैली में शामिल हो सकते हैं।
‘नग्न होकर हम सभी बराबर हैं’
आयोजकों के मुताबिक इस आयोजन का उद्देश्य जर्मनी की पारंपरिक फ्राइकॉर्परकुल्टूर’ (FKK)यानी नग्न शरीर की संस्कृति को आधुनिक रूप में सामने लाना है। उनका संदेश था—नग्न होकर हम सभी बराबर हैं।”
आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन शरीर की विविधता को स्वीकार करने और किसी एक तरह की शारीरिक बनावट या सुंदरता के मानक को थोपने के खिलाफ संदेश देने के लिए किया गया। इसके जरिए सहनशीलता, आत्म-स्वीकृति, प्रकृति के करीब रहने, पर्यावरण संरक्षण, समावेशिता और विविधता का समर्थन करने की बात कही गई।
आयोजकों में से एक ने प्रदर्शन से पहले कहा कि प्रकृतिवाद की मूल भावना में लोगों का बिना किसी दिखावे के एक-दूसरे से मिलना शामिल है। उनके अनुसार नग्न होने पर लोग कथित तौर पर सामाजिक हैसियत, पद और प्रतीकों के बजाय एक-दूसरे को समान रूप से देखते हैं।
घटती सदस्यता को लेकर भी चिंता
आयोजकों ने जर्मनी में नेचरिस्ट क्लबों और संगठनों में घटती सदस्यता पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि इस रैली के जरिए वे प्रकृतिवाद और FKK आंदोलन के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाना चाहते हैं और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना चाहते हैं।
Input by( DPA)
फोटो क्रेडिट: Christophe Gateau/dpa


.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



