आत्मनिर्भर भारत के लिए कोयला गैसीफिकेशन जरूरी  सीजीएआई (CGAI)

12 August, 2026, 8:53 pm

भुबनेश्वर, 12 अगस्त , 2026

देश की प्रमुख संस्था कोल गैसीफायर्स  एसोसिएशन ऑफ इंडिया   (The Coal Gasifiers Association of India) ने हाल ही में भुवनेश्वर में कोयला गैसीफिकेशन में चुनौतियां ,अवसर और नई तकनीक विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया ।सम्मेलन में देश के विशाल कोयला भंडार और वायबिलिटी गैप फंडिंग योजना के तहत कोयला मंत्रालय की वित्तीय सहायता को ध्यान में रखते हुए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोयला गैसीफिकेशन को बढ़ावा देने की जरूरत और इसके व्यावसायिक लाभों पर चर्चा की गई।

इस ऐतिहासिक आयोजन को कोल इंडिया, महानदी कोलफील्ड्स ,साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स ,गेल, एनटीपीसी और जिन्दल स्टील सहित प्रमुख औद्योगिक समूह के दिग्गज शामिल हुए ।इसमें श्रीलंका, कनाडा, रूस और चीन के बड़े विशेषज्ञों और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

सम्मेलन में 25 से अधिक विशेषज्ञों ने तकनीकी शोध पत्र प्रस्तुत किये,जिनमें भारत में बहुतायत  में पाए जाने वाले हाई-एश कोयले  के प्रसंस्करण के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग और विदेशी आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए अनेक सुझाव शामिल थे ।सम्मेलन में एनटीपीसी और जिन्दल स्टील समेत अनेक उद्योगों के प्रमुखों ने आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोयला गैसीफिकेशन को प्राथमिकता दिए जाने का आह्वान किया। 


कार्यक्रम के एक मुख्य आकर्षण के रूप में, कोल गैसीफायर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने ओडिशा के 
अंगुल में संचालित जिन्दल स्टील प्लांट का दौरा कर कोयला गैसीफिकेशन प्रकिया का मुआयना भी किया। उन लोगों ने भारत की अनूठी 'डायरेक्ट रिडयूस्ड आयरन' सुविधा का भी निरीक्षण किया, जो उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात के निर्माण के लिए कोयला गैसीफिकेशन तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग करती है। प्रतिनिधियों ने इस प्लांट के कामकाज की सराहना की, जिसमें देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस भी शामिल है। 


उन्होंने प्लांट के विस्तार के लिए अपनाई जा रही नई तकनीक को दुनिया की बेहतरीन कार्य प्रणालियों को भी करीब से समझा। इस सम्मेलन में जिन्दल स्टील के सलाहकार और कोल गैसीफायर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह ,महासचिव डॉक्टर ए .के बालियान ,विशेषज्ञ कपिल धगत प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि ओडिशा के पूर्व मुख्य सचिव असित त्रिपाठी थे।


कोल गैसीफायर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बारे में 


कोल गैसीफायर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया देश में स्वच्छ कोयला तकनीक और कोयला गैसीफिकेशन को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था है । यह उद्योग जगत तकनीकी विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाकर काम करती है । इसका उद्देश्य देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने आत्मनिर्भरता बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने में योगदान देना है।

लोकप्रिय