आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कैसोवेयर(Cassoware) का कदम, स्वदेशी स्टील उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में घरेलू उद्योगों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में स्टील बर्तन बनाने वाली कंपनी कैसोवेयर किचन अटेंसिल्स कुकवेयर मैन्युफैक्चर्स (Cassoware) भी भारतीय उत्पादों और घरेलू कारोबार को प्राथमिकता देने की दिशा में काम कर रही है।
भारत निर्मित उत्पादों को बढ़ाने में जुटी कंपनी
पीरागढ़ी स्थित उद्योग विहार में आयोजित डीलर्स मीट के दौरान कैसोवेयर के डायरेक्टर रितेश गर्ग ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने स्टील बर्तनों के निर्माण के लिए जिन्दल स्टील (Jindal Steel )के उत्पादों को प्राथमिकता देती है। उनका कहना है कि कंपनी भारतीय निर्मित कच्चे माल के इस्तेमाल के जरिए देश के घरेलू उद्योग को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहती है।
रितेश गर्ग ने कहा कि कैसोवेयर का फोकस चीन, वियतनाम से आने वाले सामान के बजाय स्वदेशी उत्पादों और भारतीय सप्लाई चेन को आगे बढ़ाने पर है। उनके मुताबिक, स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ने से न केवल कारोबार को मजबूती मिलती है, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं।
कैसोवेर (Cassoware) के डायरेक्टर रितेश गर्ग के अनुसार कंपनी के विस्तार के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी का डीलर नेटवर्क लगातार विस्तार कर रहा है और करीब 500 डीलर्स के साथ उसका कारोबार आगे बढ़ रहा है।
कंपनी का दावा है कि स्टील के बर्तनों की बदलती मांग को देखते हुए वह ग्राहकों के लिए अलग-अलग श्रेणियों और जरूरतों के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध करा रही है। डीलर्स मीट के जरिए कंपनी ने अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ बाजार की मांग, उत्पादों और भविष्य की विस्तार योजनाओं पर भी चर्चा की।
रितेश गर्ग का कहना है कि भारतीय बाजार में स्वदेशी उत्पादों के प्रति बढ़ती स्वीकार्यता और मजबूत डीलर नेटवर्क के साथ कैसोवेर आने वाले समय में अपने कारोबार का और विस्तार करना चाहती है। कंपनी जल्द ही ई-कॉमर्स बिजनेस में भी आएगी ।
कैसोवेयर की रणनीति में स्वदेशी कच्चा माल, घरेलू उत्पादन, रोजगार और मजबूत डीलर नेटवर्क को प्रमुख आधार बनाया गया है।






.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



