NTPC Electron Quiz 2026–27: मुंबई में 17 सितंबर को होगा क्विज मुकाबला

3 September, 2026, 5:38 pm

मुंबई, 3 सितंबर 2026। देश की सबसे बड़ी एकीकृत पावर यूटिलिटी कंपनियों में शामिल NTPC Limited ने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए NTPC Electron Quiz 2026–27 के मुंबई रीजनल राउंड की घोषणा की है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में ज्ञान, जिज्ञासा, विश्लेषणात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।

17 सितंबर को मुंबई में रीजनल राउंड

NTPC Electron Quiz का मुंबई रीजनल राउंड 17 सितंबर 2026 को  भारत रत्नम् , मेगा CFC, गेट नंबर 4 एवं 5, छठी मंजिल, SEEPZ Special Economic Zone, अंधेरी (पूर्व), मुंबई  में आयोजित किया जाएगा।इस वर्ष क्विज का विषय है—“Anything and Everything from the World of Business and Management”यानी प्रतियोगिता में बिजनेस और मैनेजमेंट की दुनिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों के ज्ञान की परीक्षा होगी।

दो छात्रों की होगी एक टीम

इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में दो छात्र  शामिल होंगे। मुंबई रीजनल राउंड की शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली शीर्ष छह टीमों को On-stage Multimedia Regional Finale में जगह मिलेगी।मुंबई रीजनल राउंड की  शीर्ष दो टीमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करेंगी।

जीतने वाली टीम को ₹60 हजार

रीजनल राउंड में विजेता टीम को 60,000 रूपए का पुरस्कार मिलेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 40,000 हजार रूपए  और तीसरे स्थान वाली टीम को 20,000 रूपए दिए जाएंगे।चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी 8,000 हजार रूपए  प्रत्येक टीम को  पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा क्विज देखने के लिए पहुंचने वाले छात्रों के लिए भी Audience Prizes रखे गए हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर ₹1 लाख का पुरस्कार

राष्ट्रीय स्तर पर भी विजेता टीम के लिए आकर्षक पुरस्कार रखा गया है। विजेता टीम को एक लाख रूपए , दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 60 हजार रूपए और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 40 हजार रूपए पुरस्कार के रूप मिलेंगे ।अन्य क्वालिफाइंग टीमों के लिए भी सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन बिल्कुल निशुल्क

NTPC Electron Quiz में कोई रजिस्ट्रेशन या भागीदारी शुल्क नहीं है। शैक्षणिक संस्थान एक से अधिक टीमों को नामांकित कर सकते हैं।प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक छात्र निर्धारित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या अपनी जानकारी [electronquiz2025@ntpc.co.in](mailto:electronquiz2025@ntpc.co.in) पर भेज सकते हैं।रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 15 सितंबर 2026

इसलिए मुंबई रीजनल राउंड में भाग लेने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन का समय सीमित है।

 2004 से युवाओं को जोड़ रहा है NTPC

NTPC वर्ष 2004 से Electron Quiz का आयोजन कर रहा है। इस पहल के माध्यम से कंपनी छात्र समुदाय से जुड़ने और युवाओं को अपने ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को विकसित करने का अवसर देती है।इस वर्ष बिजनेस और मैनेजमेंट को केंद्र में रखे गए क्विज का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ बिजनेस समझ, प्रबंधन क्षमता, डेटा आधारित सोच और निर्णय लेने की क्षमता युवाओं के करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

NTPC Electron Quiz 2026–27 ऐसे छात्रों के लिए एक मंच है, जहां वे अपने ज्ञान को परखने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी हासिल कर सकते हैं।

इनपुट पीआईबी

लोकप्रिय