सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम में 1 अक्टूबर 2026 तक ‘डिजाइनर एटेलियर’ प्रदर्शनी-सह-बिक्री आयोजित की जाएगी

भारत की समृद्ध वस्त्र विरासत, पारंपरिक शिल्प कौशल और समकालीन डिजाइन को एक साथ लाने वाली डिजाइनर कृतियों को प्रदर्शित करने वाली ‘डिजाइनर एटेलियर’ प्रदर्शनी-सह-बिक्री, 12 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम, जवाहर व्यापार भवन, जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुली रहेगी।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन आज वस्त्र मंत्रालय में उप महानिदेशक (वस्त्र) और सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन (सीसीआईसी) के अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार और सीसीआईसी के प्रबंध निदेशक श्री बिमल गोपालाचारी ने वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से किया।‘डिजाइनर एटेलियर’ का उद्देश्य भारत की समृद्ध वस्त्र विरासत को बढ़ावा देना और देश की विभिन्न शिल्प परंपराओं तथा सांस्कृतिक लोकाचार का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रामाणिक हथकरघा और हाथ से बुने उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। यह प्रदर्शनी कारीगरों और बुनकरों को कृतियों को प्रदर्शित करने और सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए एक व्यापक मंच भी प्रदान करती है।
यह प्रदर्शनी पारंपरिक तकनीकों, स्वदेशी शिल्प कौशल और समकालीन डिजाइन को एक ही मंच पर प्रदर्शित करती है, जिसमें जटिल हथकरघा बुनाई, पारंपरिक प्रिंट, आधुनिक सिल्हूट और डिजाइनर कलेक्शन प्रदर्शित किए गए हैं। यह पारंपरिक और मौजूदा दौर के फैशन प्रेमियों के लिए विविध प्रकार की कृतियां प्रस्तुत करती है।
त्योहारों और आगामी विवाह सीजन को देखते हुए, यह प्रदर्शनी आगंतुकों को विशिष्ट भारतीय वस्त्रों और हैन्ड्क्रैफ्ट फैशन को देखने का अवसर प्रदान करती है, साथ ही देश के बुनकरों, कारीगरों और शिल्प समुदायों का समर्थन करती है।





.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



