सेमीकंडक्टर डिजाइन इकोसिस्टम का विस्तार , प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग को सुदृढ़ और 1 लाख तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने के लिए सेमीकॉन 2.0 की शुरुआत

नई दिल्ली,18 सितंबर 2026। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 के कार्यान्वयन दृष्टिकोण और बढ़ते निवेश की गति को रेखांकित किया। उन्होंने भारत में संपूर्ण सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने पर सरकार के फोकस को भी रेखांकित किया।श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकॉन 2.0 इकोसिस्टम के तहत लगभग ₹1 लाख करोड़ (लगभग 11–12 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की निवेश प्रतिबद्धताएं पहले ही प्राप्त हो चुकी हैं। इन निवेशों से बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और पूरे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में लगभग 1 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। यह निवेश अगले दो से तीन वर्षों में धरातल पर उतरेगा और कंपनियां अपने बोर्ड व शेयरधारकों से मंजूरी मिलते ही अपने-अपने निवेश की आधिकारिक घोषणा करेंगी।
भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन बनाने की शुरूआत
श्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की जटिलता को देखते हुए वैल्यू चेन के प्रत्येक स्तर पर सतत प्रयासों की आवश्यकता है। इसी दृष्टिकोण के साथ सेमीकॉन 2.0 का खाका तैयार किया गया है, जिसका लक्ष्य न केवल चिप मैन्युफैक्चरिंग बल्कि डिजाइन, कैपिटल इक्विपमेंट, मटीरियल, एडवांस्ड पैकेजिंग, रिसर्च, टैलेंट और सप्लाई चेन में भी स्वदेशी क्षमताओं को सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में एक संतुलित और दीर्घकालिक दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी, जिसका उद्देश्य आने वाले दशकों में निरंतर विकास को बनाए रखने में सक्षम इकोसिस्टम की स्थापना करना है।
सेमीकॉन 2.0 के तहत सरकार के इस दृष्टिकोण का उद्देश्य भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एक विश्वसनीय और मजबूत भागीदार के रूप में उभारना है, जिसके साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार का सृजन करना और स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को सशक्त बनाना है।
600 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं।
सेमीकॉन इंडिया 2026, जो नई दिल्ली के यशोभूमि में 19 सितंबर तक आयोजित हो रहा है, में 600 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। इसमें 52 देशों के प्रतिनिधियों, 400 से अधिक अधिकारियों और 150 से अधिक वक्ताओं के साथ लगभग 50,000 आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन का प्रतिनिधित्व करने वाले छह कंट्री पैवेलियन के साथ-साथ 12 राज्य बूथ, एक स्टार्टअप पैवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पैवेलियन शामिल हैं।
सेमीकॉन इंडिया 2026 के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि जहाँ सेमीकॉन 1.0 का ध्यान भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग की नींव रखने पर था, वहीं सेमीकॉन 2.0 का उद्देश्य पूरे इकोसिस्टम को स्थापित करना और सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में क्षमताओं का विस्तार करना है।
इनपुट-पीआईबी


.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



