नशे की लत से मुक्ति चिकित्सा देखभाल के साथ-साथ परामर्श, प्रोत्साहन, योग सत्र और भावनात्मक मार्गदर्शन से

नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के 32 वर्षीय रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) नशे की लत के कारण कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा।
नशे की लत के कारण उनके लिए स्थिर और बेहतर जीवन जीना मुश्किल हो गया था। इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने नशे की लत से बाहर निकलने, अपना जीवन फिर से संवारने और समाज में सम्मान के साथ अपना स्थान वापस पाने की उम्मीद बनाए रखी।
नशे की लत का असर उनके पारिवारिक संबंधों और आसपास के लोगों के साथ उनके भरोसे पर भी पड़ा था। वह स्वस्थ और जिम्मेदारी भरा जीवन जीना चाहते थे। साथ ही, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के साथ संबंधों को फिर से बेहतर करना चाहते थे।
उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की नशे की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना (एनएपीडीडीआर) के अंतर्गत सहायता प्राप्त सुल्तानपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र (डीडीएसी) से आया।
केंद्र ने उन्हें चिकित्सा उपचार, पुनर्वास की सुविधाएं, समय पर दवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षित आवास और स्वस्थ होने के दौरान आवश्यक अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
चिकित्सा देखभाल के साथ-साथ उन्हें लगातार परामर्श, प्रोत्साहन, योग सत्र और भावनात्मक मार्गदर्शन भी दिया गया। इस निरंतर सहयोग से उनकी सोच, व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आए और उन्हें नशे की लत से बाहर निकलने में मदद मिली।
केंद्र से मिले प्रोत्साहन और देखभाल से उनका आत्मविश्वास फिर से बढ़ा। उनके सामाजिक संबंध बेहतर हुए और उन्हें सम्मान के साथ समाज में दोबारा शामिल होने में मदद मिली।रमेश कुमार आज स्थिर और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और वे पहले की तुलना में आर्थिक रूप से अधिक मजबूत हुए हैं। अब वे जिम्मेदारी के साथ जीवन जी रहे हैं और समाज में अपना सम्मान तथा आत्मविश्वास फिर से हासिल कर चुके हैं।
केंद्र से मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने अपना जीवन फिर से संवारने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया है।
उनकी यह यात्रा बताती है कि समय पर चिकित्सा सहायता, निरंतर पुनर्वास, परामर्श और भावनात्मक सहयोग से लोगों को नशे की लत से बाहर निकलने तथा सम्मान, आत्मनिर्भरता और समाज में फिर से अपनी जगह बनाने में मदद मिल सकती है।



.jpg)
(1)_20261103110428_cb0779.jpeg)




.jpeg)



.png)
.jpg)


.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



