गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित बाइक रैली निकाली गई

नई दिल्ली, 15 नवंबर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका के विशेष प्रयासों और उनकी अध्यक्षता में गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। यह रैली गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, एल-ब्लॉक, कालकाजी से शुरू होकर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब तक पहुंची। इस रैली में 300 से अधिक सिख बाइकर्स ने विभिन्न ग्रुपों की ओर से भाग लिया।
इस अवसर पर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचने पर सरदार हरमीत सिंह कालका ने सभी सिख बाइकर्स का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस रैली में भाग लेकर गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि गुरु साहिब के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित इस बाइक रैली में रॉयल राइडर्स, रॉयल गबरू तथा अन्य कई सिख राइडर्स ग्रुपों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उन्होंने कहा कि संगतों द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर इस प्रकार की बाइक रैली निकालना अत्यंत श्रद्धा और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि संगतों द्वारा किया गया यह प्रयास अपने आप में बेहद सराहनीय है।
सरदार कालका ने कहा कि गुरु साहिब के शहीदी पर्व के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन करना अत्यंत प्रशंसनीय है। इस बाइक रैली के माध्यम से पूरी दुनिया में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। साथ ही यह संदेश भी पहुंचेगा कि सिख संगत किस प्रकार गुरु साहिब के शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है और गुरु साहिब की महान शहादत को श्रद्धापूर्वक याद करती है।
उन्होंने बाइक रैली में शामिल सभी नौजवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ये सभी युवा बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने पूरे जोश, उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया और गुरु तेग बहादुर साहिब जी की महान शहादत के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।





.jpg)
(1)_20261103110428_cb0779.jpeg)




.jpeg)



.png)
.jpg)


.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



