प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र देकर शुरु किया मंडल प्रवास

नई दिल्ली, 5 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि बूथ की मजबूती में समाज के प्रत्येक वर्ग का योगदान जरुरी होता है और भाजपा अपने कार्यकारिणी समिति की मजबूती के लिए जानी जाती है। श्री गुप्ता ने कहा कि अभी हर एक बूथ पर पंच परमेश्वर का गठन किया गया है, लेकिन पार्टी की स्थापना दिवस से पहले बूथ में सक्रिय सदस्यों की संख्या 21 करनी है। उन्होंने ये बातें आज से शुरु हुए अपने 15 दिवसीय मंडल प्रवास कार्यक्रम में संबोधन में दौरान कही। बदरपुर के अलग-अलग मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी भी उपस्थित थे।
श्री आदेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज हमें जनता तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लाभकारी योजनाओं जैसे जन औषधि केन्द्र के फायदे के बारे में बताना चाहिए ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके अलावा केजरीवाल सरकार की विफलताओं को भी सबके सामने उजागर करनी चाहिए। भारत में रहने के लिए बेहतर शहरों की सूचि में दिल्ली का स्थान 13वां है और ट्रांसपोर्ट के मामले में तो और बदतर स्थित है। दिल्ली पूरे देश में ट्रांसपोर्ट के मामले में नीचे से 5वें स्थान पर है। यह और बेहतर हो सकता था, अगर केजरीवाल सरकार, केन्द्र सरकार की योजनाओं और सलाहों का अनुसरण किया होता, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की मूलभूत सुविधाओं को सुधारने की जगह अपनी छवि सुधारने में लगी हुई है।
श्री आदेश गुप्ता ने बूथ जीता चुनाव जीता का नारा देते हुए कहा कि अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति की सेवा करना ही हमारा धर्म है। भाजपा में कोई गांधी-नेहरु परिवार नहीं है और ना ही कोई पार्टी का मालिक है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है, जिसपर पार्टी निरंतर कार्य करती हुई आगे बढ़ रही है। ।

.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



