पद्मश्री डॉ मोतीलाल को दी बधाई

करनाल (ब्रॉडकास्ट मंत्रा ब्यूरो) : वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मोतीलाल मदान ने विज्ञान एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है। उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला किया है। पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर 'मेरा फार्महाउस' की टीम ने डॉ मदान को बधाई दी।
मेरा फार्महाउस के चेयरपर्सन पवन मंगला, सीईओ निखिल गर्ग एवं पूर्व कुलपति डॉ एसी वार्ष्णेय ने करनाल के सेक्टर 6 स्थित डॉ मदान के निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी गई। बता दें कि वरिष्ठ सेवानिर्वित वैज्ञानिक डॉ मोतीलाल मदान को साइंस एंड इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए इस अवार्ड को देने की घोषणा पिछले दिनों की गई थी। इसके साथ ही उन्हें पहले भी विभिन्न अवार्ड्स से नवाजा जा चूका है। उन्हें पशु विज्ञान के क्षेत्र में विश्व के पहले आईवीएफ बफैलो काफ के निर्माण के लिए भी जाना जाता है। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ एसी वार्ष्णेय ने कहा कि प्रतिभा को जब सम्मान मिलता है तो बेहद खुशी होती है। उन्होंने कहा कि डॉ मदान को पद्मश्री सम्मान के लिए चुने जाने की घोषणा सुखद है।