राहुल का मोदी से केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह
18 August, 2018, 12:48 pm

नई दिल्ली, 18 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केरल में आई बाढ़ को फौरन राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया। राहुल ने ट्वीट कर कहा,प्रिय प्रधानमंत्री, कृपया देरी किए बिना केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। हमारे लाखों लोगों का जीवन, आजीविका और भविष्य दांव पर है।
उफनती नदियों और भूस्खलन के चलते हुए हादसों में शनिवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 180 तक पहुंच गई, जबकि तीन लाख लोगों को मजबूरन 2,000 राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



