अपने पाप कर्मों की सजा से डरे अरविंद केजरीवाल को मिले पूरी सुरक्षा :मनोज तिवारी


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।उन्होंने ट्वीट करके भी कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पाप कर्मों के परिणाम से परेशान हैं और उनके पार्टी के कार्यकर्ता भी ग़ुस्से में हैं और जनता भी। उनके नेताओं और विधायकों को उनके पार्टी कार्यकर्ता ही दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं और एक कार्यकर्ता ने तो निराशा में आत्महत्या ही कर लिया है।ऐसी परिस्थिति में उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार के खुलासे,टिकट की बिक्री व जेल में उनके मंत्री की बलात्कारी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर आप कार्यकर्ता व जनता गुस्से में है
सांसद मनोज तिवारी ने दोहराया कि हर दिन अपनी हरकतों से कानून की धज्जियां उड़ाने वाले अरविंद केजरीवाल बेशक खुद कानून के लिए कई बार चुनौतियां खड़ी कर चुके हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार के तहत उचित सुरक्षा दी जाए और उनके द्वारा किए गए गुनाहों की सजा न्यायालय ही दे क्योंकि गुजरात के साथ-साथ दिल्ली में भी अपनी करारी हार से आसन्न अरविंद केजरीवाल अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए कोई भी बड़ा गुनाह कर सकते हैं और उसका आरोप भाजपा पर लगाकर एक बार फिर दिल्ली को गुमराह करना चाहते हैं










.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



