पंजाब अलर्ट पर; आर्मी को सतर्क रहने के आदेश, स्कूल-कॉलेजों में आज छुट्टी

जालंधर/चंडीगढ़/फाजिल्का, 25 सितंबर: पंजाब में शनिवार से जारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ से हालात हो गए हैं। कैप्टन सरकार ने इन हालात को देखकर अलर्ट जारी कर दिया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना और एनडीआरएफ को सतर्क कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर तक फिर बारिश के आसार हैं।
इसको देखते हुए मंगलवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 3 दिन के दौरान सूबे में 112 एमएम बारिश हो चुकी है। पूरे सीजन में ये आंकड़ा 503.6 पहुंच चुका है। यानी पूरे सीजन की 22% बारिश इन तीन दिन के दौरान हो चुकी है।
ब्यास, सतलुज, रावी के किनारे स्थित इलाकों को खाली कराने को कहा गया है। भाखड़ा और पौंग डैम में पानी का स्तर बढ़ चुका है। बारिश से पैदा हुए हालात पर चर्चा के लिए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को मीटिंग की। उन्होंने बारिश से फसलों को हुए नुकसान का अनुमान लगाने के लिए गिरदावरी के आदेश दिए हैं।
साथ ही विधायकों व मंत्रियों को अपने-अपने हलकों का दौरा करने को भी कहा है। संबंधित विभागों को बारिश से प्रभावित लोगों को खाद्य पदार्थों के पैकेट और पशुओं के लिए सूखा चारा उपलब्ध कराने की तैयारी करने के निर्देश हैं। वित्त कमिश्नर (राजस्व) को जरूरत पड़ने पर सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों से हर तरह की सहायता मांगने को कहा गया है।
-
कपूरथला: कपूरथला जिले में पांच घरों की छतें गिरीं। दो बच्चों समेत तीन की मौत, 9 जख्मी।
-
होशियारपुर: जिले में दो जगह मकान गिरे।
-
रोपड़ : नंगल-नयनादेवी रोड पर लैंड स्लाइड। देर रात तक बंद रहा रास्ता। कई वाहन फंसे।
-
पठानकोट : उझ दरिया उफान पर। रणजीत सागर डैम के गेट खोल पानी छोड़ना पड़ा।
-
अजनाना : धान की 12 हजार एकड़ फसल डूबी
किस शहर में कितनी बारिश:
|
शहर |
बारिश |
|
गुरदासपुर |
240.2 |
|
कपूरथला |
229.5 |
|
रनतारन |
206.0 |
|
अमृतसर |
203.1 |
|
बठिंडा |
13.3 |
|
जालंधर |
64 |
|
पटियाला |
69.0 |
|
लुधियाना |
18 |
होशियारपुर में 5 दिन के बच्चे समेत खड्ड में बह रहे 6 लोगों को बचाया : खुरालगढ़ खड्ड में सोमवार को कार में सवार 6 लोग बहने से बच गए। आसपास के लोगों ने उन्हें वक्त रहते बचा लिया। बताया जा रहा है कि बलविंदर 5 दिन पहले पैदा हुए अपने बच्चे को दवाई दिलाकर कार से लौट रहे थे। साथ में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक रिश्तेदार सवार थीं। खड्ड से गुजरते हुए पानी के बहाव में उनकी कार फंस गई। आसपास खड़े लोगों ने वक्त रहते बच्चे समेत सभी छह लोगों को बचा लिया।


.png)
.jpg)


.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



