हर नागरिक सतर्क और जिम्मेदार बना रहे, एक जिम्मेदार नागरिक को ये जानना जरूरी

8 May, 2025, 12:33 pm

आतंकवाद के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' से    निर्णायक कार्रवाई की पहली लहर सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। भारतीय सशस्त्र बलों ने साहस और सटीकता के साथ अपने लक्ष्यों को भेदा है। जैसे-जैसे हम अगले चरण की ओर बढ़ते हैं, यह अत्यंत आवश्यक है कि हर नागरिक सतर्क और जिम्मेदार बना रहे। ये खास बातें जानना बेहद जरूरी है ।

प्रोपेगेंडा युद्ध
पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी ISI अब एक बड़ा प्रोपेगेंडा युद्ध छेड़ेंगे—अंतरराष्ट्रीय सहानुभूति बटोरने और भारतीय जनता को गुमराह करने के लिए। सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भ्रामक फोटो, भावनात्मक वीडियो और मनगढ़ंत डॉक्यूमेंट्री की बाढ़ आ सकती है। कृपया किसी भी अपुष्ट सामग्री को ना तो शेयर करें, ना ही फॉरवर्ड करें और ना ही उस पर विश्वास करें।

 सूचना अनुशासन
सिर्फ आधिकारिक चैनलों से जानकारी प्राप्त करें—रक्षा मंत्रालय, PIB और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मीडिया। अफवाहें फैलाने या अनुमान लगाने से बचें।

 राष्ट्र के साथ अडिग खड़े रहें
यह एकता का समय है। भारतीय सेना, सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों का पूर्ण समर्थन करें। आंतरिक दोषारोपण या विभाजनकारी चर्चाओं से बचें।

 भारत विरोधी तत्वों की पहचान करें
अपने मोहल्ले, कार्यस्थल या सामाजिक दायरे में सतर्क रहें। ऐसे व्यक्तियों पर ध्यान दें जो खुलेआम दुश्मन के प्रति सहानुभूति या नफरत फैलाते हों। ऐसे तत्वों की पहचान गोपनीय रूप से दर्ज करें; इन्हें रिपोर्ट करने हेतु औपचारिक चैनल शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

 आंतरिक शांति बनाए रखें
दुश्मन अंदरूनी अशांति, दंगे या सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकता है। हिंदू-मुस्लिम बहसों से दूर रहें और किसी भी विभाजनकारी बयानबाजी को न पनपने दें। यदि कोई स्थानीय अशांति हो, तो पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें और तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

. घबराएं नहीं – राष्ट्रीय व्यवस्था पर भरोसा रखें:
घबराहट में खाद्य पदार्थ, दवाइयाँ या अन्य आवश्यक वस्तुओं की अनावश्यक जमाखोरी न करें। पाकिस्तान या उसके समर्थक नकली संदेशों के जरिए अफवाह फैला सकते हैं कि जरूरी वस्तुओं या नकदी की कमी हो रही है। ऐसा कुछ नहीं है।
* हमारी राष्ट्रीय प्रणाली मजबूत है और ऐसी घटनाएँ आवश्यक आपूर्ति को बाधित नहीं करतीं।
* बैंकों और एटीएम का संचालन सामान्य रूप से चलता रहेगा। बिना आवश्यकता बड़ी रकम निकालने से बचें।

 प्रतिघात के लिए तैयार रहें:
अगले 48 घंटों में पाकिस्तान की ओर से प्रतिघात की संभावना है—जिसमें ग्राउंड-टू-ग्राउंड मिसाइल हमले या LoC व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर BAT हमले हो सकते हैं। विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्क रहें।

.मनोवैज्ञानिक युद्ध में नागरिकों की भूमिका
हर भारतीय नागरिक इस मनोवैज्ञानिक युद्ध का अग्रिम सिपाही है। शांत रहें, मानसिक रूप से मजबूत बनें और आत्मबल ऊँचा रखें। डर या झूठी खबरों से प्रभावित न हों। आपकी मानसिक ताकत, हमारे सैनिकों की बहादुरी जितनी ही अहम है।

 साइबर सुरक्षा सावधानियाँ
फिशिंग लिंक, नकली वेबसाइट्स या ऐसे संदेशों से सावधान रहें जो “एक्सक्लूसिव वीडियो” या “विशेष जानकारी” का दावा करते हैं। ये दुश्मन के साइबर सेल द्वारा आपकी जानकारी चुराने या आपके डिवाइस को नुकसान पहुँचाने के लिए हो सकते हैं।

 संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करें
कोई भी संदिग्ध गतिविधि, अनपहचाना वस्तु या संभावित खतरे की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को दें। आपकी सतर्कता कई जानें बचा सकती है।