दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम के शहीदों की स्मृति में निकाली "सिंदूर यात्रा"

Delhi News / BJP दिल्ली भाजपा ने आज मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज नई दिल्ली के कनाट प्लेस में हजारों महिलाओं के साथ पहलगाम के शहीदों के सम्मान में "सिंदूर यात्रा" निकाली।
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैनिकों के पराक्रम और शौर्य का प्रतीक
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानाथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूरे देश भर में सिंदूर यात्रा का आयोजन कर रही हैं। हर जिले और शहर में महिलाएं खुद हाथों में भारतीय तिरंगा लेकर सड़कों पर है जो भारतीय सैनिकों के पराक्रम और शौर्य का प्रतिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने आतंकवाद और देश की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार के समझौते को नाकार दिया है और स्पष्ट कहा है कि अब जिस भाषा में पाकिस्तान समझेगा उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा।
देश की सेना को नमन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा आज हम सभी बहनों की ओर से देश की सेना को नमन करते हैं। दिल्ली में निकाली जा रही सिंदूर यात्रा के माध्यम से महिलाएं यह संदेश दे रही है कि आज पूरी दिल्ली की जनता भी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सैन्य बलों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान रखते हुए जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सैनिकों को आतंकी हमले को खत्म करने का आदेश दिया उसके लिए सभी महिलाएं उनका साधुवाद करती है।
ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का एक सम्मान प्रतीक और प्रतिज्ञा है
स्मृति ईरानी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का एक सम्मान प्रतीक और प्रतिज्ञा है। यह महज अभियान नहीं बल्कि हमारी सेना का आतंकवादियों के लिए एक संदेश है कि जब जब आप हमारे देश की महिलाओं की ओर देखेंगे, पूरा राष्ट्र, भारत की सरकार और सेना हर उस बेटी और मां की सुरक्षा में तैनात मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सभी महिलाओं एवं उन सभी माता-बहनों को नमन करते हैं जिनके बेटे आज सीमा पर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं।
देश को झुकने देंगे और ना देश को टूटने देंगे।
श्रीमति ईरानी ने कहा कि हमारी सेना सरहद पर है इसलिए हमरी माता बहनों की सिंदूर सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि देश की सेना के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी हम नमन करते हैं जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि ना देश को झुकने देंगे और ना देश को टूटने देंगे। आज भारत की सेना और राष्ट्र एक जुट होकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है कि जब तक आतंकियों का कैंप ढ़ेर नहीं होता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।