केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले से विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
26 May, 2025, 12:29 am
9X1X.jpeg)
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किया आदिवासी किसानों से संवाद।
भोपाल- केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के सीहोर जिले स्थित लाड़कुई से विकसित भारत संकल्प पदयात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान शिवराज सिंह ने आदिवासी किसान भाई-बहनों से संवाद किया। शिवराज सिंह ने किसानों से बात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें लैब में होने वाले अनुसंधान के बारे में जानकारी दी। साथ ही खेत में किसानों की फसल, पानी की व्यवस्था, खाद और मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।