शहीद, सैनिकों को समर्पित होगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

29 May, 2025, 11:27 am

Haryana News: Parshuram Jayanti 2025:Gaur Brahaman Vidya Parcharini Sabha Rohtak (Regd): Dr. Arvind Kumar Sharma Cabinet Minister

नई दिल्ली, 29 मई। हरियाणा सरकार की सन्त-महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत 30 मई को रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे, जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली अध्यक्षता करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह को सफल बनाने के लिए संयोजक बनाए गए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि यह आयोजन आप्रेशन सिंदूर की कामयाबी व शहीद व सैनिकों को समर्पित किया गया है।

मुख्यमंत्री मुख्यातिथि, भाजपा प्रदेषाध्यक्ष करेंगे अध्यक्षता, अन्य प्रदेशों के नेता भी होंगे शामिल

 सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली में पत्रकारों से   कहा कि शुक्रवार, 30 मई को रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होंगे, जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा मंत्रिमंडल सदस्य, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से कई अतिथि, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि इस आयोजन में भागीदारी करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा, रोहतक के तीसरे कैंपस में 50 साल बाद ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है।

गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा, रोहतक ने हमारी पीढ़ियों को  अपने खून-पसीने से सींचा

गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा  Gaur Brahaman Vidya Parcharini Sabha Rohtak  के  80 हजार के करीब सदस्यों वाली संस्था से हमारी पीढ़ियों ने अपने खून-पसीने से सींचते हुए काम किया है और आज पहरावर में भव्य व ऐतिहासिक समारोह होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय समारोह में 4 मंच बनाए गए हैं, जिसमें मुख्य मंच, सन्तगण मंच, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए मंच व कलाकार मंच तैयार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर तीन पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें वीआईपी पार्किंग, निजी वाहनों व बसों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह को लेकर प्रदेश के कोने-कोने में उत्साह है और शुक्रवार को रोहतक में भारी भीड़ उमड़ेगी।