पानी की किल्लत से दिल्ली में मचा कोहराम, "आप" का भाजपा सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन

29 May, 2025, 8:24 pm

Water crisis wreaks havoc across Delhi; AAP holds ‘Matka Phod’ protest against BJP govt’s failure

नई दिल्ली, 29 मई 2025 दिल्ली में लगातार गहराते जल संकट से लोगों में आक्रोश बढता जा रहा है। पूरी दिल्ली में जरूरत से बेहद जलापूर्ति और गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर गुरुवार को किरानी विधानसभा में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी तादात में महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के किराड़ी से विधायक अनिल झा और दिल्ली महिला विंग की अक्ष्यक्ष सारिका चौधरी के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन में किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक अनिल झा ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने में इतनी फेल साबित हुई है कि वह दिल्ली की जनता को स्वच्छ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है।

दिल्ली के पॉश इलाकों से लेकर गांवों तक लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं

इस दौरान "आप" महिला विंग की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि यह मटके इसलिए तोड़े गए हैं कि किराड़ी विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में पीने के पानी की बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। दिल्ली के पॉश इलाकों से लेकर गांवों तक लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं।  बहुत थोड़ी देर के लिए पानी आता है और फिर चला जाता है। साथ ही, बहुत ही गंदा पानी आ रहा है। इस पानी को कोई पी नहीं सकता है और ना तो इससे खाना ही बनाया जा सकता है। ऐसा लगता है कि टोंटी से सीवर का पानी आ रहा है।