बांठिया ने पंजाब के राज्यपाल कटारिया का जोधपुर आगमन पर किया स्वागत

4 June, 2025, 7:19 pm

 

बालोतरा: श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष  एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गणपत बांठिया ने एक दिवसीय जोधपुर प्रवास पर आये पंजाब
के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक, चम्पालाल  बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर स्वागत किया।

नशा मुक्ति के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा ट्रस्ट

ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक,ट्रस्ट के सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया का ट्रस्ट सदस्यों द्वारा कटारिया का गुलदस्ता व श्रीफल देकर बहुमान किया गया।उन्होंने  पंजाब के महामहिम राज्यपाल व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक गुलाबचंद कटारिया का ट्रस्ट सदस्यों द्वारा ट्रस्ट द्वारा करवाये गए सेवा कार्यों की जानकारी देकर आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की।महामहिम राज्यपाल कटारिया ने ट्रस्ट के माध्यम से क्षेत्र में नशा मुक्ति के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात कही।ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया ने राज्यपाल से कहा कि आगामी दिनों में ट्रस्ट नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाकर आमजन को नशा से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देकर जागरूकता लाने पर कार्य करेगा।