Balotra( Barmer) में संकल्प से सिद्धि तक अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन सोमवार को

8 June, 2025, 6:24 pm

 बालोतरा:   भाजपा मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि थीम पर पूरे देश में  कार्यक्रम आयोजित रही है ।   जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर मुख्य जोर है भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा प्रदेश नेतृत्व द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संकल्प से सिद्धि तक अभियान की तीनो विधानसभाओ की जिला कार्यशाला 9जून सोमवार सुबह 11 बजे स्थानीय लघु उद्योग मडंल भवन में आयोजित की जाएगी।

संकल्प से सिद्धि तक अभियान को जन-जन तक ले जाने की कार्ययोजना पर होगी चर्चा

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व संकल्प से सिद्धि तक अभियान के जिला सयोंजक गणपत बांठिया ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संकल्प से सिद्धि तक अभियान की जिला कार्यशाला में उद्योग और वाणिज्य, खेल और युवा मामले, कौशल, रोजगार और उद्यमिता और नीति निर्माण विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के के विश्नोई, पचपदरा विधायक डॉ अरूण चौधरी,सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल अथिति के रूप में मौजूद रहेंगे वही प्रदेश भाजपा से मुख्य वक्ता के रूप में सांवलाराम देवासी भाग लेंगे।उन्होंने ने बताया कि कार्यशाला में अभियान के बारे में, अभियान पूर्व तैयारियां, अभियान की समय सारिणी, संगठन स्तर पर गतिविधि विभाजन और आगामी प्रस्तावित गतिविधियां और उनकी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
बांठिया ने बताया कि जिला कार्यशाला में समस्त जिला पदाधिकारी,पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, नगर परिषद, पालिका के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष,वर्तमान व पूर्व प्रधान, समस्त मंडल,मोर्चा अध्यक्ष उनके महामंत्री,प्रदेश कार्यकारिणीसदस्य,इस अभियान हेतु बनी जिला व मंडल संयोजक व सहसंयोजक टीम के सदस्य, जिला आई टी, मीडिया, सोशल मीडिया टीम के सदस्यों सहित अन्य भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधिगण भाग लेंगे।

कार्यशाला की अंतिम तैयारियों को लेकर मंथन

केंद्र की मोदी सरकार के सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संकल्प से सिद्धि तक अभियान की जिला कार्यशाला की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन अभियान के जिला संयोजक गणपत बांठिया के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सोमवार को आयोजित होने वाली कार्यशाला को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा,मंत्री व अभियान समन्यवक खेताराम प्रजापत, संकल्प से सिद्धि तक अभियान के जिला सह संयोजक शांतिलाल सुथार,खेतसिंह कोटड़ी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत मौजूद रहे।