शिक्षा से शिखर तक एनजीओ का उत्तराखंड मे भी सभी बच्चो को शिक्षाधार से निरन्तर जोड़ने का प्रयास

शिक्षा से शिखर तक एनजीओ ने उत्तराखंड मे भी सभी बच्चो को शिक्षाधार से निरन्तर जोड़ने के प्रयास मे इसी विद्यालय से प्रधानाचार्य रिटायर्ड होने वाली लक्ष्मी ढौंडियाल जी पूर्व पार्षद विद्या बिहार राजपाल सिंह पयाल जी द्वारा प्राथमिक स्कूल आराघर 1 देहरादून मे संस्था की ओर से गोद लिए गए स्कूल मे पुनः विगत वर्ष की भांति बच्चो को पठन पाठन सामग्री दिए गए।
संस्था की अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी ने जानकारी दी कि संस्था यहां के नोनिहालो के सर्वागीन विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती है, ये प्रयास सतत जारी रहेंगे जिससे देश का भविष्य ये नोनिहाल समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहें।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष डबराल जी द्वारा संस्था के कार्योकी भूरि भूरि प्रशंशा की गई व आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विद्या विहार से पार्षद राजपाल पयाल जी, पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मी ढौंडियाल, सुभाष डबराल,स्कूल परिवार उपस्थित रहें।