Swarnim Bharat Yatra स्वर्णिम भारत यात्रा: स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों से जुड़ी विशेष ट्रेन यात्रा

11 July, 2025, 10:52 am

नई दिल्ली, 11 जुलाई: भारत की आज़ादी की यादों को ताज़ा करने और सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने के उद्देश्य से IRCTC द्वारा “स्वर्णिम भारत यात्रा” नामक विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। यह विशेष ट्रेन 14 अगस्त 2025 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

9 रात/10 दिन की यह यात्रा भारत के स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रमुख स्थलों को कवर करेगी। ट्रेन के पहले पड़ाव पर अहमदाबाद में यात्री साबरमती आश्रम और ऐतिहासिक अडालज बावड़ी का भ्रमण करेंगे। वहीं, मोढेरा के प्राचीन सूर्य मंदिर और पाटन के युनेस्को विश्व धरोहर स्थल रानी की वाव का भी दर्शन कराया जाएगा।

केवड़िया में यात्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सरदार सरोवर डैम देख सकेंगे। इसके बाद यात्रा पुणे पहुँचेगी, जहाँ आगा खान पैलेस (भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ा स्थल) और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का दर्शन शामिल है।

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में प्रसिद्ध अजंता-एलोरा की गुफाएँ और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शनीय स्थल होंगे। अंत में यात्रा झांसी किला और ओरछा के ऐतिहासिक मंदिरों व महलों के दर्शन के साथ समाप्त होगी।

🚆 ट्रेन की सुविधाएं:

  • डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन में 1st AC, 2nd AC, और 3rd AC कोच उपलब्ध

  • कुल 150 यात्रियों की क्षमता

  • आधुनिक सुविधाएँ: डाइनिंग कार, शॉवर क्यूबिकल, सेंसर-बेस्ड वाशरूम, फुट मसाजर, CCTV सुरक्षा आदि

  • बोर्डिंग पॉइंट्स: दिल्ली सफदरजंग, गुरुग्राम, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, अजमेर

💰 यात्रा शुल्क (प्रति व्यक्ति):

  • 3AC: ₹71,585

  • 2AC: ₹81,675

  • 1AC केबिन: ₹94,845

  • 1AC कूप: ₹1,01,430

इस यात्रा में ट्रेन यात्रा, 3 स्टार होटल में ठहराव, शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित वाहन द्वारा दर्शनीय स्थल यात्रा, बीमा और IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।

👉 अधिक जानकारी के लिए IRCTC की वेबसाइट पर जाएं:
🔗 https://www.irctctourism.com/bharatgaurav