देशभर में वित्तीय समावेशन अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 43,000 से ज्यादा शिविर आयोजित

16 July, 2025, 10:49 am

 


 

ब्रॉडकास्ट मंत्रा न्यूज | नई दिल्ली | 16 जुलाई 2025
देश में हर नागरिक को बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन अभियान ने जोर पकड़ लिया है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस तीन महीने के विशेष अभियान के तहत अब तक देशभर में 43,447 से ज्यादा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 जुलाई 2025 से शुरू हुए इस अभियान में अब तक
1. 1.39 लाख नए प्रधानमंत्री जनधन खाते खोले गए।
2. 5.4 लाख से ज्यादा लोग जन सुरक्षा योजनाओं से जुड़े।
3. जीवन बीमा योजना (PMJJBY), सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) में हजारों नए पंजीकरण किए गए।

साथ ही लोगों को डिजिटल फ्रॉड से बचाव, निष्क्रिय खातों को फिर से सक्रिय करने और शिकायत निवारण जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी गईं। यह अभियान 30 सितंबर 2025 तक चलेगा और पूरे देश के 2.70 लाख गांवों और शहरी क्षेत्रों को कवर करेगा।

सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी नागरिक बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।